Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
देश

नवजोत सिंह सिद्धू चौथी बार मां के चरणों में पहुंचे हैं।

पंजाब सरकार में केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू मां वैष्णो की भक्ति में हैं लीन Jammu News

इस वर्ष के पहले 6 माह की अगर हम बात करें तो नवजोत सिंह सिद्धू चौथी बार मां के चरणों में पहुंचे हैं।कटड़ा, फायर ब्रांड नेता तथा पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वैष्णो देवी भवन पहुंचकर मां के चरणों में हाजरी लगाई। सिद्धू का कहना है कि जब कभी उन्हें परेशानी आती है या फिर उनका मन विचलित होता है तो उन्हें मां के चरणों में पहुंचकी शांति और तृप्ति की अनुभूति होती है। मां ने भी उन्हें हमेशा प्यार दिया है। उनकी परेशानियों को दूर किया। मां के दरबार पहुंचने पर ही उन्हें मन में इच्छाशक्ति के तीव्र संचार की अनुभूति होती है। यही वजह है कि वह बार-बार मां के पास आते हैं।

इस वर्ष के पहले 6 माह की अगर हम बात करें तो नवजोत सिंह सिद्धू चौथी बार मां के चरणों में पहुंचे हैं। सिद्धू गत 3 जुलाई को मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे। इस बार वह मां के पास अधिक समय बिताएंगे। सिद्धू ने बताया कि वह 9 जुलाई तक यानी एक सप्ताह तक मां की सेवा में लीन रहेंगे। भवन में रहकर वह मां वैष्णो देवी के दरबार में सुबह व शाम को होने वाली दिव्य आरती में शामिल हो रहे हैं।

यही नहीं अन्य भक्तों की तरह वह मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दिन की शुरूआत कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी वह दिनभर मां की भक्ति में लीन रहते हैं। सुबह व शाम होने वाली आरती में अकसर सिद्धू सफेद कुर्ता-पजामा व लाल या फिर नीले रंग की पगड़ी पहने होते हैं।

इस साल यह पहला मौका है जब सिद्धू करीब सप्ताह भर के लिए मां के दरबार में रहेंगे। भवन परिसर में सिद्धू किसी से कोई बात नहीं करते हैं। वह फोटो आदि खिंचवाने में भी परहेज कर रहे हैं। वह केवल सुबह शाम होने वाली दिव्य आरती में ही शामिल होने के लिए पवित्र गुफा में प्रवेश करते हैं। पूजा के बाद वह अपने कमरे में वापिस चले जाते हैं। जानकारों का कहना है कि सिद्धू अपने कमरे में भी मां के भजन सूनते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!