Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
ताज़ा खबरेंदेश

नवजाेत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘उनका इस्‍तीफा पंजाब के हितों व नैतिकता के सवाल पर है, मैं इनसे समझौता नहीं करूँगा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 सितम्बर 2021, बुधवार, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देने के बाद नवजाेत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका इस्‍तीफा पंजाब के हितों व नैतिकता के सवाल पर है। मैं इनसे समझौता नहीं करुंगा। जीवन में अंतिम सांस तक सच्‍चाई और पंजाब के हितों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। न हाईकमान को गुमराह करूंगा न होने दूंगा।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के मकसद के लिए लड़ता रहूंगा। मेरे लडा़ई निजी लड़ाई नहीं है , यह हक और मुद्दे की लड़ाई है। कोई पद मायने रखता ही नहीं था और आगे भी रहेगा। मैं गुरु के आदर्शों व दिखाए मार्ग पर चलूंगा।

नवजाेत सिं‍ह सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर बुधवार को एक वीडियो डालकर अपने इस्‍तीफे पर अपना पक्ष रखा। सिद्धू ने कहा कि मेरे लिए पद नहीं सिद्धांत और मकसद अहम है। मैं नैतिकता और पंजाब के हितों से समझौता नहीं सकता। सिद्धू ने कहा कि वह कांग्रेस हाईकमान को गुमराह नहीं कर सकता। मैं ने कांग्रेस नेतृत्‍व को कोई गुमराह नहीं किया है।

सिद्धू बोले- मैं अड़ूंगा और लड़ूंगा, सब जाता है तो जाए। उन्‍होंने कहा कि दागी अफसरों को पंजाब का पहरेदार बर्दाश्त नहीं कर सकता।बादलों को क्लीनचिट देने वालों को उत्तरदायित्व दिया जा रहा है। सुमेध सैनी को ब्लैंकेट बेल दिलाने वाले को एजी लगा दिया गया। मांओं की कोख उजाडऩे वालों, बच्चों पर जुल्म करने वालों को पंजाब का पहरेदार बनाया जा रहा है।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब के हित मेरे लिए सबसे ऊपर हैं और मैं उससे समझाैता नहीं कर सकता। उन्‍होंने पंजाब के नए एडवो‍केट जनरल (AG) और कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा कि जिन लोगाें ने बेदअदबी के लिए दोषी लोगों को सुरक्षा दी और उनके केस लड़े उनकी नियुक्तियां हो रही हैं। उन्‍होंने कहा कि पंजाब में हालात वही हैं जो कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के समय थे। उन्‍होंने कुछ अधिकारियों की तैनाती पर भी सवाल उठाए हैं।

वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू के पुराने वाले तेवर नजर आ रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि मेरे लिए सिद्धांतों, नैतिकता और पंजाब के हितों से ऊपर कोई पद नहीं है। जब बदलाव के बाद भी वही हालात हैं तो फिर पद पर बने रहने का कोई मायने व मतलब नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!