Breaking News :
>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा
आर्थिक गतिविधियाँ

आठ जनवरी को देशभर में हड़ताल, ऑल इंडिया बैंक कर्मचारियों लेंगे हिस्सा

प्रमुख बैंक यूनियनों ने आठ जनवरी, 2020 को बुलाये गए राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेने का निर्णय किया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के मुताबिक यूनियनों ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ और बैंकिंग सुधार के मुद्दे पर हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले इंटक, एआईटूयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी सहित कई स्वतंत्र फेडरेशन और यूनियनों ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के विरूद्ध खिलाफ आठ जनवरी को हड़ताल बुलाने का आह्वान किया था।

न्यूनतम वेतन 21,000 रुपये करने की मांग 

श्रम संगठनों ने मूल्य नियंत्रण, बेरोजगार युवाओं के लिए अधिक नौकरियों के सृजन, नौकरी के अधिकार, वेतन के अधिकार, नौकरी की सुरक्षा, परमानेंट पदों पर आउटसोर्सिंग के समाप्त करने, लेबर कानून में किसी तरह का प्रतिकूल संशोधन और ट्रेड यूनियन के अधिकारों में कटौती की मांग को लेकर हड़ताल बुलाई है। श्रम संगठन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में किसी तरह की कटौती के बिना न्यूनतम वेतन को 21,000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रस्तावित हड़ताल में संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्र के श्रमिक हिस्सा ले सकते हैं।

कई सेक्टर के कर्मचारी लेंगे हिस्सा

बैंकिंग से जुड़े पांचों यूनियनों AIBEA, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC ने संयुक्त रूप से हड़ताल का आह्वान किया है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक RBI, सहकारी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, एलआईसी और जनरल इंश्योरेंस सेक्टर के कर्मचारियों के भी इस हड़ताल में हिस्सा लेने की संभावना है। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन के महासचिव सी एच वेंकटाचलम ने कहा के मुताबिक डिफेंस प्रोडक्शन, स्टील, ऑयल, कोल, रेलवे, पोर्ट, रोड ट्रांसपोर्ट, टीचिंग सेक्टर के कर्मियों ने भी इस प्रस्तावित हड़ताल में हिस्सा लेने का फैसला किया है।

बैंकों के विलय का विरोध

उन्होंने कहा, ”जहां तक बैंकिंग सेक्टर का सवाल है, सरकार निजीकरण के नीति पर काम कर रही है। दूसरी ओर हमारे भारी विरोध के बावजूद बैंकों के अनावश्यक विलय का निर्णय किया गया है। वहीं, कॉरपोरेट कंपनियों के पास फंसे कर्ज की वसूली के मुख्य मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि उन्हें छूट दी जा रही है जबकि आम लोगों के लिए सर्विस चार्ज में इजाफा किया जा रहा है।”

बैंक यूनियनों पब्लिक सेक्टर बैंकों को मजबूत बनाने, निजीकरण नहीं करने, बैंकों की शाखाओं को बंद नहीं करने और ग्रामीण इलाकों में शाखाओं में नई शाखाएं खोलने की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!