Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर उच्च शिक्षा कल्याण परिषद उत्तराखण्ड द्वारा प्रो० (डॉ०) हेम चन्द्र पांडे को “उत्तराखण्ड चिकित्सा रत्न” से किया गया सम्मानित

  • समाज में डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करने का दिन है, ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जुलाई २०२१, गुरुवार, देहरादून। भारत में प्रतिवर्ष १ जुलाई के दिन ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ (NATIONAL DOCTORS DAY) मनाया जाता है। यह खास दिन समाज में डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करने के लिए है। अपने देश में डॉक्टर को इंसान के रूप में भगवान की तरह देखा जाता है। ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ देश के डॉक्टरों के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।

भारत सरकार ने सबसे पहले ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ साल 1991 में मनाया था।

1 जुलाई को देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है। डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय भारत के सबसे प्रसिद्ध चिकित्सकों में से एक रहे हैं।

‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर आज उत्तराखंड में भी डॉक्टरों के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कड़ी में देहरादून में उच्च शिक्षा कल्याण परिषद (एशोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंश इस्टीट्यूशन) उत्तराखण्ड ने हेमवती नंदन बहुगुणा दून मेडिकल कॉलेज के कुलपति प्रो० (डॉ०) हेम चन्द्र पांडे को प्रथम “उत्तराखण्ड चिकित्सा रत्न” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कोरोना महामारी से बचाव के लिए उनके द्वारा किए गए कुशल प्रबंधन के लिए दिया गया। प्रो० हेम चन्द्र पांडे को कोविड-19 महामारी में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था, ताकि विशेषज्ञ समूह की समिति बनाने के लिए सूचित नीति के लिए तकनीकी जानकारी और निर्णय समर्थन उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदान किया जा सके।

प्रो० (डॉ०) हेम चन्द्र पांडे को डीजी स्वास्थ्य उत्तराखण्ड द्वारा बाल चिकित्सा समूह में कोविड महामारी की संदिग्ध तीसरी लहर की रोकथाम और प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया। साथ ही उन्हें उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मृत्यु लेखा परीक्षा और कोविड के काऱण मृत्यु की रोकथाम से संबंधित समिति के सदस्य के रूप में भी नामित किया गया है।

‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में उच्च शिक्षा कल्याण परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी, उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छबील सिंह, महासचिव निशांत थपलियाल, सलाहकार जेडीएस वार्ने, सचिव राजकुमार शर्मा, संगठन सचिव संदीप केडिया ने प्रो० (डॉ०) हेम चन्द्र पांडे को स्मृति चिन्ह् भेंट किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो० विजय जुयाल, वित्त नियंत्रक कैलाश पांडे, दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना, दिनेश चन्द्र, गिरीश जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं प्रो० हेम चन्द्र पांडे ने सम्मान के लिए उच्च शिक्षा कल्याण परिषद का धन्यवाद अदा किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!