Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नैनीताल विधान सभा क्षेत्र में जल्दी ही किया जायेगा पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण व नये कार्यों का शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, हल्द्वानी (सूचना)। विधायक नैनीताल संजीव आर्य व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग पी.सी. गोरखा ने नैनीताल विधान सभा क्षेत्र में लोक कल्याण जन हित को ध्यान में रखते हुए रिया पैलेस हल्द्वानी में जल संस्थान, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विभाग व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में विधायक संजीव आर्य ने विभिन्न विभागों से नैनीताल विधान सभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का ब्योरा लिया और अधिकारियों को अधूरे कार्यों को जल्दी पूरा करने व नये कार्यों के स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को यह भरोसा दिलाया की शासन से बजट स्वीकृति करने की जिम्मेदारी हमारी है सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी घोषणा किए कार्यों के लिए बजट आवंटित किये जायेंगे।

विधायक विधायक संजीव आर्य ने कहा कि यदि प्रत्येक विभाग विकास कार्य करने में तत्परता और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें तो वर्षों से लम्बित कार्य समय पर पूरा कर सकते है। इस दौरान विधायक संजीव आर्य ने कहा कि जल्दी ही नैनीताल विधान सभा क्षेत्र में पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा व नये कार्यो का शिलान्यास किया जायेगा। पिछले वर्ष से कोविड महामारी की वजह से विकास कार्य बाधित थे पर अब स्थिति सामान्य होने पर विकास एक बार फिर गति पकड़ेगा। सरकार समाज के कल्याण व हित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है इसलिए जनता को धैर्य बनाए रखना चाहिए।

बैठक में प्रधान थुवा ब्लॉक एस. लाल, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम सुधीर कुमार, जल संस्थान संतोष कुमार उपाध्याय, सहायक अभियन्ता डीएस बिष्ट, सहायक अभियन्ता लोनिवि नैनीताल विजय सिंह, प्रवेश कुमार, टृयूबैल रामनगर गौरव कुमार, नलकूप सुरेन्द्र सिह भण्डारी, नीरज तिवारी, सहायक अभियन्ता सिचाई गणेश रावत, राकेश मोहन, सहायक अभियन्ता जलसंस्थान एससी गंगोला,सदीप प्रकाश धस्माना, सहायक अभियन्ता पेयजल निगम देवेन्द्र कुमार आर्य, लोनिवि रमेश चन्द्र पाण्डे, के.के. पाण्डे, गोविन्द सिह जनोटी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!