Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

नैनीताल : 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने के महाअभियान की शुभारम्भ जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मल्लीताल डीएसए मैदान में की

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जनवरी 2022, सोमवार, नैनीताल (सूचना)। ओमीक्रोन के खतरों को देखते हुए सोमवार से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने का महाअभियान की शुरूवात हो चुकी है। मल्लीताल डीएसए मैदान में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फीता काटकर शुभारम्भ किया।  

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जिस तरह से ओमीक्रोन संक्रमण का लगातार तेजी से फैलने की सम्भावना बनी हुई है, उसके मद्देनजर पूरे जनपद में 357 बूथ बनाने गये हैं। इसके लिये प्रत्येक तहसीलों में रोस्टर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि जनपद में बच्चों के टीकाकरण के लिए लगभग सात हजार का लक्ष्य रखा गया है।

जिलाधिकारी नैनीताल ने कहा है कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है। अधिकारी अपने-अपने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी वृहद रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीक टीकाकरण सेन्टरों में आ कर अपने बच्चों को अवश्य टीका लगवायें व अपने आस-पास के बच्चों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह पाये।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, पीएमएस डाॅ० के.एस. धामी, डाॅ० संजीव खर्कवाल, डाॅ० एम.एस. रावत, डाॅ० दिनेश पाण्डे, एएनएम संतोष चन्द्रा, सरस्वती खेतलवाल, कमला कुंजवाल के साथ एनजीओ व वैक्सीनेशन टीमों के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!