Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
सम्पादकीय

सरकार की तरह नड्डा का संगठन

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 2 अगस्त 2023, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने कार्यकाल का विस्तार होने के छ: महीने बाद अपने संगठन का ऐलान किया। उन्होंने संगठन में ज्यादा बदलाव नहीं किए। ज्यादातर पदाधिकारियों को उन्होंने बनाए रखा है। थोड़े से नए चेहरे संगठन में शामिल किए गए हैं। उनके 38 लोगों के संगठन को देख कर लग रहा है कि जिस तरह नरेंद्र मोदी की सरकार में पिछड़े, दलित और आदिवासी को महत्व दिया गया है वैसे ही नड्डा के संगठन में भी है। यह एक तरह से भाजपा की राजनीति में हो रहे स्थायी बदलाव का संकेत है।

ध्यान रहे कुछ समय पहले तक कहा जा रहा था कि भाजपा ब्राह्मणों और बनियों की पार्टी है। लेकिन अब यह धारणा बदल रही है। बनियों को भाजपा में अब भी प्रमुखता मिल रही है लेकिन ब्राह्मण और दूसरी अगड़ी जातियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2021 में जब अपनी सरकार में फेरबदल की थी तब उन्होंने संसद में अपनी नई टीम का परिचय कराते हुए बड़े गर्व से कहा कि उनकी सरकार में पिछड़ी जाति के कितने लोग मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा ने इतिहास बनाने का दावा किया। खुद प्रधानमंत्री कई बार कह चुके हैं कि वे पिछड़ी जाति से आते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद ब्राह्मण हैं लेकिन उनकी 38 लोगों की टीम में मुश्किल से पांच ब्राह्मण चेहरे हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि नड्डा ने अपनी टीम में नौ महामंत्री बनाए हैं, जिनमें से कोई ब्राह्मण नहीं है। नौ महामंत्रियों में तीन वैश्य समुदाय के हैं। कैलाश विजयवर्गीय और सुनील बंसल पहले से नड्डा की टीम में काम कर रहे थे तीसरे वैश्य नेता के तौर पर राधामोहन अग्रवाल को शामिल किया गया है, जो तीन बार गोरखपुर से विधायक रहे थे। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ी थी। बदले में उनको राज्यसभा भेजा गया है और अब राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

वैश्य समाज के ही राजेश अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए रखा गया है और सह कोषाध्यक्ष भी उसी समाज के नरेश बंसल को बनाया गया है। दो-तीन ब्राह्मण नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है लेकिन सबको पता है कि उपाध्यक्षों के पास ज्यादा काम नहीं होते हैं। संगठन में ज्यादा जिम्मेदारी का काम महामंत्री ही निभाते हैं। बहरहाल, सरकार और संगठन में अन्य पिछड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व बढ़ा कर भाजपा ने नई सोशल इंजीनियरिंग का संकेत दिया है। असल में विपक्षी पार्टियों का गठबंधन ‘इंडियाÓ जातीय जनगणना, सामाजिक न्याय और आरक्षण के मसले पर राजनीति कर रहा है। कई राज्यों में यह राजनीति भाजपा के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। इसलिए भाजपा मंडल की राजनीति को अपना रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!