Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

31 दिसंबर के जश्न के लिए मसूरी तैयार, पुलिस ने ट्रैफिक प्लान किया जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2023, बुधवार, मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल और 31 दिसंबर के जश्न के लिए मसूरी तैयार है। वहीं, पर्यटकों को शहर में आकर जाम का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। वहीं, सीओ ट्रैफिक, एआरटीओ, शहर कोतवाल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ ट्रैफिक अनुज आर्य ने बताया कि मसूरी में 26 से 28 दिसंबर तक विंटरलाइन कार्निवाल में और 31 दिसंबर को ट्रैफिक का दबाव रहेगा। इसलिए शहर में पार्किंग और रूट का प्लान जारी किया गया है। पर्यटकों से अपील है कि वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

यहाँ रहेंगे रूट डायवर्ट

  • टिहरी बस अड्डे की तरफ से मसूरी की तरफ आने वाले वाहनों को लंढौर में अनुपम चौक से साउथ रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जिनमें से देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को सिविल अस्पताल की ओर भेजा जाएगा।
  • लंढौर की से आने वाले वाहनों को एमडीडीए पार्किंग में पार्क किया जाएगा। देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को नगर पालिका कार्यालय से होते हुए पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • लाइब्रेरी से पिक्चर पैलेस की तरफ जाने वाले वाहनों को अंबेडकर चौक (घोड़ा स्टैंड) से कैमल बैक रोड की तरफ डायवर्ट कर ग्रीन चौक कुलड़ी बाजार होते हुए पिक्चर पैलेस बैरियर से बाहर भेजा जाएगा।
  • मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंगग्रेग से होते हुए जेपी बैंड से बार्लोगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से देहरादून भेजा जाएगा।
  • पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए बार्लोगंज की ओर भेजा जाएगा ।
  • लाईब्रेरी चौक पर यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून से कैम्पटी की ओर जाने वाले वाहनों को स्प्रिंग रोड से काला स्कूल से हरनाम सिंह मार्ग होते हुए जीरो प्वाइंट से कैम्पटी फॉल की तरफ भेजा जाएगा।
  • मसूरी में यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को देहरादून मार्ग गज्जी बैंड से हाथी पांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • विकासनगर, देहरादून, सुआखोली की ओर से मसूरी की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश दिन के समय में प्रतिबंधित रहेगा।
  • ग्रीन चौक से झूलाघर होते हुए माल रोड लाइब्रेरी चौक की तरफ मार्ग वन वे रहेगा। अंबेडकर चौक से गढ़वाल टेरेस, झूलाघर माल रोड की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • कुलड़ी बाजार में वाहनों का दबाव होने की स्थिति में ब्रैटवुड होटल की ओर वाहनों को डायवर्ट कर क्लार्क होटल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • किंग्रेग से बड़ा मोड़ होते हुए पिक्चर पैलेस, एमडीडीए पार्किंग से टाउन हॉल कार्यक्रम स्थल तक। वापसी में टाउनहॉल से वाया नगर पालिका, पिक्चर पैलेस से गंतव्य स्थल तक वाहनों को भेजा जाएगा।

यहाँ रहेगी पार्किंग

  • पिक्चर पैलेस के निकट 100 वाहनों की पार्किंग।
  • लंढौर रोड पार्किंग में 50 से 80 छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
  • कैम्पटी रोड स्थित पार्किंग में 250 से 300 छोटे वाहन और 20 बड़े वाहनों की पार्किंग।
  • टाउन हॉल के नीचे 70-80 चौपहिया वाहनों और 100-120 दुपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
  • किंग्रेग मल्टीलेवल पार्किंग में 400 वाहनों के पार्किंग dh व्यवस्था है। यहां पर्यटक अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!