Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने बीडी पाण्डे चिकित्सालय में 1 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से स्थापित की गई विभिन्न जनस्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं का किया लोकार्पण

  • “जिला प्रशासन द्वारा बीडी पाण्डे चिकित्सालय में जो नवाचार सुविधायें स्थापित की हैं, वह प्रशंसनीय हैं तथा निश्चय ही इसका लाभ शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के लोगों को मिलेगा।” ……… मुख्यमंत्री
  • “हमारा फेाकस विकास कार्यो के साथ ही जनसुविधाओं की बढ़ोत्तरी करना है जिसके लिए प्रशासन सजग है।” ……..जिलाधिकारी सविन बंसल

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 26 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। सूबे के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने वैदिक मंत्रो के बीच बीडी पाण्डे चिकित्सालय में एक करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से स्थापित की गई विभिन्न जनस्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं का लोकार्पण किया, वही चिकित्सालय परिसर में स्थापित की गई हिलांस किचन कैन्टीन का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तकनीकी के जरिए विकास भवन भीमताल तथा कलेक्ट्रेट परिसर नैनीताल में स्थापित की गई हिलांस कैन्टीन का भी शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी की विशेष पहल के तहत बीडी पाण्डे चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन,अल्ट्रासाउन्ड मशीन व अन्य सुविधाओं को स्थापित किया गया है। इन व्यवस्थाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी श्री बंसल की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बीडी पाण्डे चिकित्सालय में जो नवाचार सुविधायें स्थापित की हैं, वह प्रशंसनीय हैं तथा निश्चय ही इसका लाभ शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के लोगों को मिलेगा।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री ने संक्षिप्त सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक तक जनस्वास्थ्य पहुँचाने के लिए कटिबद्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजकीय चिकित्सालय में 2500 डाक्टरों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से हम सफलता पूर्वक निपट रहे हैं। इस कार्य में सरकारी मशीनरी के साथ ही स्वयंसेवी संस्थायें तथा आम जनमानस पूरी निष्ठा एवं तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने आने वाली चुनौतियो को समझा और ससमय चिकित्सा सुविधाओं को अभूतपूर्व ढंग से बढ़ाया। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत 400 से अधिक चिकित्सकों को नियुक्ति दी गई। मार्च में राज्य में कोरोना संक्रमण की टेस्टिग नहीं थी लेकिन वर्तमान मे पाँच सरकारी और विभिन्न प्राइवेट लैब में कोविड-19 संक्रमण की जाँच की जा रही हे। वर्तमान में प्रदेश में 481 आईसीयू बैड, 543 वेटिलेटर, 1846 ऑक्सीजन सर्पोट बैड, 30500 आइसोलेशन बैड उपलब्ध हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि अभी कोरोना का संकट टला नहीं है और न वैक्सीन ही आ पायी है, ऐसे में “जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं”। उन्होंने कहा कि अनिवार्य रूप से मास्क प्रयोग के साथ ही सामाजिक दूरी तथा सेनिटाइजेशन के सिद्वान्तों को अपने बचाव के लिए अवश्य ही अमल मे लायें।[/box]

[box type=”shadow” ]

 [/box]

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि बीडी पाण्डे चिकित्सालय से मरीजों को पूर्व में रैफर किया जा रहा था। इस तथ्य का अध्ययन करने के बाद चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन, डिजिटल अल्ट्रासाउन्ड के अलावा शौचालयों का सौन्दर्यीकरण, चिकित्सालय के जनरेटर, चार बैड का आईसीयू, चार वेंटिलेटर, पैसेज के ऊपर शैड निर्माण, आवासों के क्षतिग्रस्त शौचालय, सम्पूर्ण चिकित्सालय में ऑक्सीजन पाइप लाइन एवं प्लांट निर्माण का कार्य कराया गया। इसके साथ ही आशाओं के उचित स्थान के लिए आशा घर बनाया गया है, साथ ही मरीजों एवं तीमारदारोें के लिए को शुद्व एवं उच्चगुणवत्ता एवं ताजा भोजन, जलपान व्यवस्था के लिए स्वंय सहायता समूह के माध्यम से “हिलांस किचन कैन्टीन” स्थापित की गई है। उन्होने कहा कि हमारा फेाकस विकास कार्यो के साथ ही जनसुविधाओं की बढ़ोत्तरी करना है जिसके लिए प्रशासन सजग है।[/box]

कार्यक्रम मे विधायक संजीव आर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बोला, पीसी गोरखा, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत के अलावा मनोज जोशी, गोपाल रावत, आनन्द बिष्ट, रूचिर साह, मोहित साह, रोहित भाटिया, शान्ति मेहरा, वैभव जोशी, विश्वकेतु वैद्य, विवेक साह, प्रताप बिष्ट, प्रमोद तोलिया, गोविन्द बिष्ट के अलावा आयुक्त अरिवन्द सिह हृयांकी, आईजी अजय रौतेला, सीएमओ डॉ० भागीरथी जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, प्रमुख चिकित्साधीक्षक के.एस. धामी के अलावा चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी व अन्य स्टाफ मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!