Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डखेल-जगतहरिद्वार

सांसद हरिद्वार डाॅ० रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने किया ’’सांसद खेल महोत्सव’’ का उद्घाटन

खिलाड़ियों के लिये अब अवसरों की कमी नहीं है : निशंक

MP Haridwar Dr. Ramesh Pokhriyal 'Nishank' inaugurated "MP Sports Festival"आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2023, शनिवार, हरिद्वार। डाॅ० रमेश पोखरियाल ’निशंक’ सांसद हरिद्वार, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड व पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार ने शनिवार को गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानन्द स्टेडियम में एंजेल्स अकादमी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल द्वारा आयोजित दो दिवसीय (28 एवं 29 जनवरी,2023) ’’सांसद खेल महोत्सव’’(कबड्डी, बाॅलीबाॅल, बास्केट बाॅल, खो-खो, बैडमिंटन) का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित, ध्वजारोहण एवं आकाश की ओर रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर मंत्रोच्चारण के बीच किया।

डॉ० रमेश पोखरियाल ’निशंक’ मा0 सांसद हरिद्वार ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज पूरे देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र करते हुये कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में पूरा देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। खेलों के क्षेत्र में भी देश के साथ ही हमारे प्रदेश के उदीयमान खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम ऊँचा कर रहे हैं तथा चारों तरफ खेलों का माहौल है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में भी पूरे जिले के खिलाड़ी दोड़ेंगे, खेलेंगे तथा नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

MP Haridwar Dr. Ramesh Pokhriyal 'Nishank' inaugurated "MP Sports Festival"सांसद हरिद्वार ने कहा कि हमारी सरकार खेलों के विकास के लिये निरन्तर प्रयासरत है तथा खिलाड़ियों को हर क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के लिये चार प्रतिशत आरक्षण पर विचार कर रही है। इसके अलावा शीर्षस्थ संस्थान भी अपने संस्थानों में खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिये अब अवसरों की कमी नहीं है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये रानीपुर विधायक आदेशचौहान ने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले खेल कार्यक्रमों-खेल महाकुम्भ, सांसद खेल महोत्सव आदि के माध्यम से बच्चों को अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिसकी वजह से कई उदीयमान खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। उन्होंने हरिद्वार सांसद डाॅ० रमेश पोखरियाल ’निशंक’ का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके सहयोग से रोशनाबाद में वन्दना कटारिया एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में रोशनाबाद में राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन हो सके, इसके लिये हमने एक प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में इस संसदीय क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुये हैं, जिसके लिये हमें गर्व है। उन्होंने खिलाड़ियों से लक्ष्य स्थापित कर क्षेत्र, जिला, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने खेलों के आयोजन की शुभकामनायें देते हुये अमेरिका आदि विकसित देशों का उल्लेख करते हुये कहा कि इन देशों ने आर्थिक विकास के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी उतना ही विकास किया है तथा मेडल तालिका में भी ये देश शीर्ष पर रहते हैं। इसलिये आर्थिक विकास के साथ-साथ खेलों के विकास पर भी उतना ही ध्यान देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रूपम मधुरम, शीलं मधुरम, मधुराति पते मधुरम-मधुरम……….. गीत पर अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डाॅ० रमेश पोखरियाल निशंक का गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानन्द स्टेडियम परिसर पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कबड्डी खेल प्रतियोगिता को भी देखा।

’’सांसद खेल महोत्सव’’ में विभिन्न स्कूलों के जिन 700 बच्चों द्वारा द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, उनमें-स्प्रिंग फील्ड, एच.आर.पब्लिक स्कूल, माँ सरस्वती स्कूल, होली गंगेज, धूम सिंह, दिक्षा राईसिंग, एंजल एकेडमी, सैंट मैरी, न्यू सेंट थाॅमस, आर्यन हैरीटेज, नेचर इंटर नेशनल, जी.एच.एस.एस.(ब्वायज/गल्र्स), अचीवर्स होम, शाहपुर इंटर काॅलेज, गुरूराम राय, जी.एच.एस.एस.टीला टांडा टारा, शिवडेल जगजीतपुर स्कूल प्रमुख हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ० जयपाल सिंह चैहान, आशीष चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षा दल अधिकारी मुकेश भट्ट, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, अनिल अरोड़ा, सुश्री कमला जोशी, सुश्री रजनी वर्मा, शिव कुमार, सुश्री रश्मि चैहान, पुष्पेन्द्र चौहान, पार्षदगण सहित खेल प्रेमी तथा अभिभावकगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!