Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

हत्या के दो माह बाद आसन झील में मिला मोती का शव

देहरादून। विकासनगर कोतवाली अंतर्गत जीवनगढ़ में मकान बनवा रहे त्यूणी क्षेत्र के झिटाड़ निवासी मोती का शव दो माह बाद आसन झील से बरामद किया गया। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मोती के अपहरण व हत्या में दो आरोपितों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

बता दें कि 16 जनवरी से अपहृत मोती पुत्र तारा सिंह निवासी झिटाड़ त्यूणी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित नदीम पुत्र नसीम व अहसान पुत्र इखलाख निवासीगण नवाबगढ़ को गिरफ्तार किया था।

पिता तारा सिंह की ओर से दर्ज कराए अपहरण के मुकदमे में हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराएं आरोपितों के खिलाफ बढ़ाई गई थी। मामले का खुलासा होने पर शव न मिलने पर जौनसार क्षेत्र के युवकों ने विकासनगर में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर जाम लगा दिया था और आक्रोशित कुछ युवकों ने पथराव कर तोड़फोड़ कर दी थी।

इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब डेढ़ माह तक नहर में एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया था।

हाल ही में कुल्हाल पावर हाउस की पावर चैनल की मरम्मत के दौरान पानी रोका गया तो आसन झील में झाड़ियों में फंसी मोती की लाश दिखाई देने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इस पर पुलिस ने आसन झील से शव को बाहर निकाला। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मोती के परिजनों को सांत्वना दी। कोतवाल महेश जोशी के अनुसार शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अब होगी जाम लगाने वाले शेष आरोपितों की धरपकड़ 

मोती हत्याकांड को लेकर नगर में डाकपत्थर तिराहे पर जाम लगाने के मामले में आरोपित बनाए गए लोगों की धरपकड़ अब तेज की जाएगी। पुलिस ने बलवे व जाम मामले में अभी तक करीब 36 लोगों को चिह्नित किया है। इसमें से दस लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपितों की धरपकड़ अभी बाकी है। कोतवाल महेश जोशी के अनुसार शेष बचे लोगों की धरपकड़ अब तेज की जाएगी।

यह था मामला 

त्यूणी के झिटाड़ निवासी मोती सिंह पुत्र तारा सिंह कोतवाली के लाइन जीवनगढ़ में पिछले एक साल से मकान बनवा रहे थे। इसी दौरान नवाबगढ़ के दो युवकों से उनकी जान पहचान हुई थी। 16 जनवरी की सायं त्यूणी से मोती सिंह व तारा सिंह कार से विकासनगर आए थे।

कुछ समय बाद मोती सिंह अपने दोस्त संजय के साथ बाल कटाने के लिए बाजार चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा था। जब तारा सिंह ने संजय से मोती के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मोती को डेंटर का काम करने वाले नवाबगढ़ के नदीम व अहसान अपने साथ लेकर गए हैं।

अगले दिन तारा सिंह अपने लापता पुत्र मोती के बारे में जानकारी करने डेंटर के पास पहुंचे तो डेंटर संचालक ने बताया कि तुम्हारी कार कुछ समय पहले नदीम चला रहा था, जो अकेला था।

जब तारा सिंह ने नदीम से संपर्क साधा तो उसने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि मोती उसे कार देकर गांव चला गया है। इसके बाद तारा सिंह ने नदीम व अहसान पुत्र इखलाख निवासीगण नवाबगढ़ के खिलाफ अपहरण की तहरीर देकर मोती का अपहरण होने व अनिष्ठ की आशंका जतायी थी।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार पूछताछ की। इस पर उन्होंने 16 जनवरी को ही सिर पर ईंट मारकर मोती की हत्या कर शव शक्तिनहर में ढकरानी के पास फेंकने की बात स्वीकारी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!