Breaking News :
>>समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास करने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई- सीएम>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन>>मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश>>28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान>>भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए- मुख्य सचिव>>शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत>>‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, चार दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि>>जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल>>रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख>>कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा>>क्या किडनी स्टोन में टमाटर खाना नुकसानदायक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास>>मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा>>सेलाकुई में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास
क्राइम

सहेली के बर्थडे में जाने से मां ने किया मना, 9वीं की छात्रा ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

प्रयागराज (सोरांव): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के गंगापार इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मोहल्ले में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी ने सिर्फ इसलिए आत्मघाती कदम उठा लिया, क्योंकि उसके परिजनों ने उसे सहेली की जन्मदिन की पार्टी में जाने से मना कर दिया था।

मृतक किशोरी की पहचान अक्सा नूर (15) के रूप में हुई है, जो मऊआइमा स्थित अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। मिली जानकारी के अनुसार, अक्सा अपनी एक सहेली के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होना चाहती थी, जिसके लिए उसने घर पर इजाजत मांगी। लेकिन उसकी मां ने पार्टी में जाने से साफ इनकार कर दिया।

आवेश में आकर उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों के मुताबिक, मां के मना करने से अक्सा बेहद नाराज और क्षुब्ध हो गई। इसी आवेश में आकर उसने घर की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कानूनी कार्रवाई के डर से चुपचाप किया अंतिम संस्कार

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कानूनी पचड़े और पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए परिजनों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी। उन्होंने आनन-फानन में किशोरी के शव को स्थानीय कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!