Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
देश

24 घंटे में मिले कोरोना के 46 हजार से ज्यादा नए मरीज, 1000 से कम मौतें

नई दिल्ली,  देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है। देश में पिछले 2 घंटों में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1000 से नीचे आ गया है। इस दौरान देशभर में कोरोना से 46 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 46,148 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 979 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

12 अप्रैल के बाद पहली बार 1000 से कम मौतें

12 अप्रैल के बाद से अब तक रोजाना होने वाली मौतों के 7 दिन का औसत कम होकर 1000 के आंकड़े के नीचे आ गया है। आंकड़ों के मुताबिक रविवार को देश में कोरोना संक्रमण से 979 लोगों की मौत हुई है। देश में 12 अप्रैल के बाद 27 जून को पहली बार कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्‍या 1000 के नीचे दर्ज की गई है। देश में कोरोना से होने वाली मौतों में तेजी से गिरावट आ रही है। 14 से 20 जून के बीच कोरोना से होने वाली मौतों में 45 फीसदी की गिरावट भी देखने को मिली है। यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

देश में इस समय कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,02,79,331 है। इसके अलावा कुल मौतों की संख्या 3,96,730 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 58,578 मरीज ठीक हुए हुए। इसको मिलाकर कोरोना के रिकवर मरीजों की कुल संख्या 2,93,09,607 हो गई है। इस समय देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,72,994 है। पिछले 24 घंटे में 13,409 एक्टिव केस कम हुए हैं।

देश में कोरोना की मौजूदा दर

सक्रिय दर- 1.89%

रिकवरी दर- 96.80%

मृत्यु दर- 1.31%

देशभर में टीकाकरण तेजी से जारी

देशभर में रविवार 27 जून तक 32 करोड़ 36 लाख 63 हजार 297 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते एक दिन में 17 लाख 21 हजार 268 टीके लगाए गए। देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 40 करोड़ 63 लाख 71 हजार 279 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 15 लाख 70 हजार 515 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!