Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेश

1 अप्रैल 2021 को तीसरे चरण के पहले दिन 36 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ टीकाकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण में भी तेजी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार एक अप्रैल को तीसरे चरण के पहले दिन 36 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही अब तक कुल छह करोड़ 87 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है। बता दें कि गुरुवार की सुबह से देश भर में 45 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण की सुविधा शुरू हो गई। इससे पहले 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हुई। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगा। इसके बाद एक मार्च से 60 साल से ऊपर और गंभीर बीमारी वाले 45 साल के ऊपर के लोगों को टीकाकरण हो रहा था। अब 45 साल के ऊपर के किसी व्यक्ति का टीकाकरण हो सकता है।

इस बीच तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने गुरुवार को एक अहम फैसला लिया। इसके अनुसार अप्रैल महीने में हर दिन टीका लगाने का फैसला किया है। छुट्टियों और राजपत्रित अवकाश के दिन भी लोगों का टीकाकरण होगा। समय सीमा का बाध्यता खत्म होने से अप्रैल महीने के पूरे 30 दिन तक सरकारी और निजी केंद्रों पर 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा दी जाएगी।

विदित रहे कि देश में शुक्रवार दो अप्रैल को संक्रमण के 81 हजार 466 नए मामले दर्ज किए गए। इस साल पहली बार एक दिन में 80 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अब तक कुल मामलों की संख्या 1,23,03,131 हो गई है। कुल एक लाख 63 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

30 अप्रैल 2021 तक रोजाना टीकाकरण होगा। इस दौरान 24 घंटे लगातार सरकारी और निजी सभी अस्पतालों में टीकाकरण हो सकता है। राजपत्रित छुट्टियों के दिन भी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकराों को सरकारी और निजी दोनों टीकाकरण केंद्रों में व्यवस्था करनी होगी। सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र खोलने की भी सलाह दी गई है।  प्रतिदिन टीकाकरण की समय सीमा पहले ही समाप्त की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को कुल  36 लाख 71 हजार 242 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। कुल अब तक छह करोड़ 87 लाख  89 हजार 138 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!