Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

राज्य में 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर, जिम और स्टेडियम को खोलने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2021, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच योगी सरकार ने लोगों को और राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में पांच जुलाई से मल्टीप्लेक्स, सिनेमा घर, जिम और स्टेडियम को खोलने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा। सीएम योगी ने बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए ‘हेल्थ एटीएम’ की स्थापना के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है। कोविड के कारण सिनेमा घर संचालकों के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा है। अब संक्रमण दर न्यूनतम है। इश स्थिति के दृष्टिगत सोमवार, पांच जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सिनेमा हॉल संचालकों की जरूरतों व समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।

कोरोना पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा अपनाई जा रही ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति कारगर साबित हो रही है। कोरोना से लोगों की जान महफूज करने के बाद अब सरकार लोगों की रोजी-रोटी को लेकर भी फिक्रमंद है। ऐसे में चरणबद्ध ढंग से पाबंदियों को हटाकर आर्थिक गतिविधियों को और तेजी दी जा रही है।

आगे संक्रमण के और मजबूती से मुठ्ठी में आने के बाद कोचिंग संस्थान व उच्च शिक्षण संस्थानों के भी ताले खोले जा सकते हैं। राज्य सरकार इसे लेकर लगातार मंथन में जुटी हुई है। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए 72 हजार निगरानी कमेटियों को अलर्ट कर दिया गया है। 50 लाख मेडिकल किटों का वितरण भी बच्चों को किया जा रहा है। जांच और उपचार की सुविधाओं में भी लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गांवों, छोटे कस्बों और शहरों में ‘हेल्थ एटीएम’ की स्थापना पर विचार किया जाए।

इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से लोग बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कई पैरामीटर की जांच कर सकते हैं। इसके संचालन के लिए तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया जाए। इस संबंध में जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है। हर दिन ढाई लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर एक फीसद से भी कम हो चुकी है।

विगत दिवस विगत 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 70 हजार 723 कोविड टेस्ट किए गए, इसी अवधि में संक्रमण के 133 नए मामले आए हैं, जबकि 228 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 83 लाख 82 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। अब तक 16 लाख 81 हजार 208 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशवासियों को बहुत जल्द पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उपहार मिलने जा रहा है। जुलाई, 2018 में इसकी आधारशिला रखी गई थी और अब इसके निर्माण की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो गई है।

सीएम योगी ने एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर के विकास की योजना भी तैयार करने को कहा है। उन्होंने राजस्व विभाग की स्वामित्व, घरौनी और वरासत अभियान की समीक्षा करने को कहा है। इन कार्यक्रमों ने आमजनमानस को बड़ी सुविधा प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है।

सीएम योगी ने कहा कि कोविड के कारण निराश्रित हुई महिलाओं को अभियान चलाकर उत्तराधिकार लाभ दिलाया जाए। शहरों तथा गांवों में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय महिलाओं को ही सौंपी जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!