Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में निर्धारित समय पर पहुँचा मानसून, मौसम विभाग ने चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी की जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2020, बुधवार। उत्तराखंड में मानसून निर्धारित समय पर पहुंच गया। इसके साथ ही बारिश का दौर शुरू हो गया। गढ़वाल और कुमाऊं के अधिकांश जिलों में मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह तक लगातार बारिश होती रही। वहीं, कुमाऊं में तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते टनकपुर चंपावत राजमार्ग पर धौन के पास भूस्खलन से आए मलबे ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मानसून पहुंचने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश में मानसून की निर्धारित तिथि 23 या 25 जून है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। इस बीच 25 जून को देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून कुमाऊं के पिथौरागढ़ और चंपावत के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि दो दिन में यह पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। इसके अलावा मानसून की उत्तरी सीमा भी रुद्रप्रयाग और मुक्तेश्वर से गुजर रही है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में वर्ष भर में औसतन 1521 मिमी बारिश होती है। मानसून सीजन के दौरान यह आंकड़ा 1229 मिमी रहता है। वर्ष 2019 में मानसून सीजन में 1462 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से करीब 18 फीसद अधिक रही। इस वर्ष भी सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं।

मानसून ने हल्की बौछारों के साथ दर्ज कराई उपस्थिति

मंगलवार को दोपहर के समय उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दी। लेकिन, पहले दिन दोपहर में मानसून की बारिश बेहद कम रही। दिनभर में कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारों के दो से तीन दौर हुए। पौड़ी, देहरादून, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ीं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिथौरागढ़ और चंपावत के साथ ही देहरादून, टिहरी, उधमसिंह नगर व बागेश्वर में बुधवार से बारिश का सिलसिला तेज हो जाएगा। बुधवार की सबह गढ़वाल क्षेत्र में बारिश कुछ थम गई और आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, कुमाऊं में नैनीताल, रामनगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर में सुबह भी बारिश का दौर चलता रहा। बारिश के चलते टनकपुर चंपावत राजमार्ग पर धौन के पास भूस्खलन से आए मलबे से अवरुद्ध हो गया।

देर रात प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर शुरू

मानसून की दस्तक के बाद मंगलवार देर रात प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज हो गया। कई जिलों में दिनभर धूप और उमस के बाद रात को झमाझम बारिश हुई। मसूरी, पौड़ी्, चमोली में काले बादलों के साथ बारिश शुरू हुई। जबकि, उत्तरकाशी के डुंडा तहसील में अतिवृष्टि की सूचना है। देर रात कई नदियां भी उफान पर आ गईं। देहरादून में भी मध्यरात्रि के बाद मौसम ने करवट बदल ली। गढ़वाल के साथ ही देहरादून, हरिद्वार क्षेत्र में बारिश का दौर सुबह ही थमा। वहीं, कुमाऊं के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर चल रहा है।

15 साल में सिर्फ चार बार देरी से पहुंचा मानसून

उत्तराखंड में 15 साल में सिर्फ चार मौके ही ऐसे आए, जब मानसून करीब एक सप्ताह विलंब से पहुंचा। यानी तब यहां जुलाई में मानसून सक्रिय हो पाया। वर्ष 2010, 2012 व 2014 और 2017 को छोड़कर मानसून वक्त पर पहुंचा है।

राज्य में मानसून का आगमन

  वर्ष——–तिथि

2005—-26 जून

2006—-29 जून

2007—-16 जून

2008—-13 जून

2009—-29 जून

2010—-05 जुलाई

2011—-20 जून

2012—05 जुलाई

2013—15 जून

2014—01 जुलाई

2015—24 जून

2016—21 जून

2017–01 जुलाई

2018—30 जून

2019—24 जून

2020—23 जून

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!