Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
मनोरंजन

6 दिन से कोरोना से जूझ रही मोहिना कुमारी, अपना अनुभव शेयर करते वक्त हुईं भावुक

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून, 2020, सोमवार। टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं और इस बीमारी को मात देने की कोशिश कर रही हैं। मोहिना के साथ उनके कुछ फैमिली मेंबर्स और स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं। उनके बीमार होने के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद ने कोरोना से अपनी जंग के बारे में बताया है और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि वो कैसे इससे जंग लड़ रही हैं और उनका परिवार कैसे संक्रमित हुआ।

उन्होंने इस वीडियो में कोरोना वायरस के बारे में भी जागरुक किया। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी 6 दिन से ऋषिकेश एम्स में हूं। अभी शारीरिक दिक्कत से ज्यादा मानसिक परेशानी ज्यादा। सबसे पहले मेरी सास बीमार थीं और उसके बाद मैं भी बीमार हो गई। पहले हमने सास का टेस्ट करवाया था, जो कि नेगेटिव पाया गया। हालांकि, बाद में भी उनका बुखार ठीक नहीं हुआ और फिर टेस्ट करवाया तो मेरी सास का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। हालांकि, हमारी वजह से किसी और को कोरोना वायरस नहीं हुआ है, क्योंकि हम घर पर ही थे।’

साथ ही उन्होंने बताया कि अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, ऐसे में ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। मोहिना ने बताया, ‘हम 6 दिन से एडमिट हैं, लेकिन हमारे टेस्ट नेगेटिव नहीं आए। जब आपको लगता है कि कोरोना वायरस आपके अंदर है तो आपको बड़ा अजीब लगता है। साथ ही इस वक्त मानसिक स्थिति पर नियंत्रण करना आवश्यक है।’ एक्ट्रेस ने कोरोना वायरस के कई वैज्ञानिक तथ्य भी बताए और कहा कि आपको नेगेटिव न्यूज से डरने की आवश्यकता नहीं है और जरुरत पड़े तो टेस्ट करवाएं।

इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर बात कीं, जो आप इस वीडियो में सुन सकते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस भले ही मानसिक रुप से स्ट्रॉन्ग रहने की बात करती हैं, लेकिन खुद भी कोरोना वायरस का अनुभव बताते हुए भावुक हो जाती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!