Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशदेश

भजनों के जरिए देश-विदेश में बैठे लोगों को राममय बनाने में जुटे प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2024, शनिवार, लखनऊ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के पहले भजनों के जरिए माहौल को राममय बनाने में जुटे है। इसके माध्यम से देश-विदेश में बैठे लोग भी राममय हो रहे। उन्होंने प्रसिद्ध गायक हंसराज, स्वाती मिश्रा के बाद जुबिन नौटियाल के भजन को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किया है।

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं और इस खास मौके के इंतजार में देशभर का माहौल राममय होता जा रहा है। ऐसे में भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा जुबिन का भजन जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है। इस भजन में उनके साथ पायल देव की भी आवाज है और इसके बोल लिखे हैं गीतकार मनोज मुंतशिर ने। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल, पायल देव और मनोज मुंतशिर का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।

पोस्ट के साथ पीएम के हैंडल से भजन का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया गया ताकि और लोग भी इस तक पहुँच सकें। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के सोलन जिला से संबंध रखने वाले मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी का राम भजनों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन भजनों को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे इसको जरूर सुनें। इसमें भगवान राम के प्रति भक्तों की भावनायें हैं।

अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। इसके पहले बिहार के छपरा जिले की गायिका स्वाति मिश्रा का भजन राम आयेंगे तो अंगना सजाऊँगी। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर कर इसकी प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने मोदी ने वीडियो जारी कर लिखा कि श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है। ज्ञात हो कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयारियां अंतिम दौर में है।22 जनवरी को प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जायेंगे। इस दिन पूजा से जुड़े कई अनुष्ठान होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!