Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केंद्र की मोदी सरकार राज्य के विकास का पावर हाउस : सतपाल महाराज

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का पाबौ पहुँचने पर जोरदार स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2021, गुरूवार, पाबौ (पौड़ी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को ऑल वेदर रोड और 18 हजार करोड़ रुपये की एक बड़ी धनराशि विकास कार्यों के लिए दी है। उन्होंने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन को पहुँचाने के मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट को भी साकार किया।
उक्त बात गुरुवार को पाबौ में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के यहाँ पहुँचने पर आयोजित एक जनसभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही।

भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के नौगांवखाल, किर्खू, रिवांडा और मासौं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।

मासौं से विजय संकल्प यात्रा के पाबौ पहुँचने पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डबल इंजन सरकार की महत्ता को बताते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि पावर स्टेशन से बिजली के तार जुड़े होते हैं, जिनके द्वारा बिजली हमारे घर तक पहुँचकर उसे रोशन करती है। अगर वह विद्युत कनेक्शन किसी कारणवश अवरुद्ध हो जाता है तो हमारे यहाँ बिजली नहीं पहुँच पाती। इसी प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार हमारे राज्य का पावर हाउस है। अगर हमारा उत्तराखंड उससे जुड़ा रहेगा तो हमें बराबर सहायता (पावर) मिलती रहेगी।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड आए तो उन्होंने 18 हजार करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि राज्य को दी जो “न भूतो न भविष्यति” की उक्ति को चरितार्थ करता है। उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। इसलिए हमें यह समझना चाहिए कि डबल इंजन की सरकार की वजह से ही आज केंद्र से राज्य में विकास योजनाओं के लिए पैसा आ पा रहा है।

जनसभा को संबोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे है। सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अटल आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास हो रहा है।

विजय संकल्प यात्रा व जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं रैली के गढ़वाल संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, जिला अध्यक्ष संपत सिंह सरल, माणिक निधि शर्मा, मातबर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!