Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डरुद्रप्रयागस्वास्थ

जनपद रुद्रप्रयाग में माधवाश्रम कोटेश्वर कोविड चिकित्सालय सहित सभी 41 राजकीय चिकित्सा इकाईयों में कोविड से निपटने की तैयारियों को लेकर की गयी मॉक ड्रिल

व्यवस्थाओं को परखा गया

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अप्रैल 2023, रुद्रप्रयाग। कोविड की तैयारियों को लेकर जनपद में माधवाश्रम कोटेश्वर कोविड चिकित्सालय सहित जनपद की 41 राजकीय चिकित्सा इकाईयों में जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल का आयोजन कर व्यवस्थाओं को परखा गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा मॉक ड्रिल में व्यवस्थायें चाक चौबंद पाए जाने पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ विभाग को कोविड व्यवस्थाओं को पूरी निगरानी के साथ अतिरिक्त सर्तकता बरतने को कहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया है कि कोविड संक्रमण से निपटने के लिए सोमवार को जनपद के माधवाश्रम कोविड चिकित्सालय, डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ, गुप्तकाशी सहित 41 राजकीय चिकित्सालयों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-अगस्त्यमुनि में विधायक श्रीमती शैलारानी रावत व माधवाश्रम कोटेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-जखोली एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-ऊखीमठ में वार्ड सभासद की मौजूदगी में माकड्रिल की गयी। माकड्रिल के दौरान विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि कोविड को लेकर जरूरी ऐहतियात बरतने के साथ-साथ समय-समय पर कोविड व्यवस्थाओं पर पैनी नजर बनायें रखने पर जोर दिया।

मॉक ड्रिल के दौरान आइसोलेशन वार्ड, आक्सीजन सुविधायुक्त आईशोलेशन बैड, आईसीयू बैड, वैंटीलेटर युक्त बैड, चिकित्सक, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल व अन्य कार्मिकों की स्थिति, वैंटीलेटर संचालन हेतु प्रशिक्षित स्टॉफ की स्थिति, ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता, बीएलएस व एएलएस एंबुलेंस की उपलब्धता व क्रियाशीलता, टेस्टिंग किट, दवा, मास्क, अन्य आवश्यक उपकरणों की क्रियाशीलता व लैब का निरीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल में माधवाश्रम चिकित्सालय व जिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट सक्रिय पाए गए। वहीं समस्त चिकित्सा इकाईयों में 260 आईसोलेशन बेड, 6 आईसोलेशन आईसीयू बेड, 14 वैंटीलेटर, 926 आक्सीजन सिलेंडर, 473 कंसंट्रेटर उचित अवस्था में पाए गए। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर दी गई है। साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क पहनने व कोविड-19 गाईडलान का पालन करते हुए सर्तकता बरतने की अपील की है।

माकड्रिल के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ० विमल सिंह गुसांई, प्रभारी सीएमएस डॉ० राजीव गैरोला, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० विशाल वर्मा, ऐपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ० शाकिब हुसैन आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!