Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
देश

पुंछ और राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवायें निलंबित

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर 2023, रविवार, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के दो जिलों पुंछ और राजौरी में शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। सुरक्षा बलों ने दोनों जिलों में बड़े पैमाने पर अभियान जारी रखा है। वहीं, बीएसएफ के जवानों ने शनिवार को अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, इसमें एक आतंकवादी मारा गया। बफलियाज इलाके में तीन लोगों की रहस्यमय मौत के बाद पुंछ और राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं। यहां पर आतंकवादियों ने गुरुवार को सेना के दो वाहनों को निशाना बनाया था। बफलियाज इलाके के डेरा की गली में गुरुवार को सेना की जिप्सी और ट्रक पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे और दो घायल हुए थे।

कथित तौर पर आतंकवादी शहीद सैनिकों के सर्विस हथियार लेकर भाग गए। सुरक्षाबलों ने पुंछ और राजौरी जिलों के घने जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया, जहां कथित तौर पर 30 आतंकवादियों का एक समूह छिपा हुआ है। बफलियाज क्षेत्र के टोपा पीर गांव के तीन स्थानीय लोगों की पहचान मोहम्मद शौकत (27), शब्बीर अहमद (32) और सफीर हुसैन (43) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए।

वरिष्ठ पुलिस और सेना अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त तैनाती भेज दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट को निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मारे गए तीनों लोगों को सेना उठा ले गई है। तीनों लोगों की मौत के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, पुंछ और राजौरी दोनों जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलने के बावजूद, सुरक्षाबल अभी तक छिपे आतंकवादियों का पता लगाने में सफल नहीं हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!