Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

मध्य प्रदेश के खरगौन जिले का मामला : दीपिका पादुकोण की फोटो लगाकर बना दिया मनरेगा जॉब कार्ड

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अक्टूबर 2020, शनिवार। अक्सर फोटो आईडी कार्ड में गलत फोटो लगने का मामला सामने आता रहता है। कई बार खबरें आती हैं कि आईडी कार्ड में किसी दूसरे शख्स या जानवर की फोटो प्रिंट होकर आ गई। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें मनरेगा जॉब कार्ड में किसी और की नहीं, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फोटो छपी हुई मिली है। सोशल मीडिया पर मनरेगा के जॉब कार्ड की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें मजदूर का नाम और पता तो सही लिखा है, लेकिन फोटो में दीपिका पादुकोण समेत कई एक्ट्रेस की फोटो लगी हुआ है।

[box type=”shadow” ]कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के खरगौन जिले में ये मामले सामने आए हैं, जहां मनरेगा जॉब कार्ड में मजदूर के स्थान पर दीपिका पादुकोण की फोटो लगी हुई है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, इस मामले में जांच के आदेश भी दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि गांव पीपरखेड़ा नाका में मनरेगा मजदूरों के कई जॉब कार्ड में बॉलीवुड सेलेब्स की फोटो हैं और कई जॉब कार्ड पर मजदूरी भी दी गई है। इस फर्जीवाड़ा का पता चलने के बाद अब सोशल मीडिया पर इन कार्ड की फोटो वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने के साथ ही लोग मजे ले रहे हैं और मजाक बना रहे हैं। साथ ही कई लोग मजे लेते हुए कह रहे हैं कि दीपिका पादुकोण को तो पता ही नहीं होगा कि उन्हें मनरेगा भी काम मिल रहा है और वहां से मजदूरी मिल रही है।

रिपोर्ट के अनुसार इस मुद्दे का खुलासा करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता संदीप मढार ने कहा कि यह कोई क्लरिकल या तकनीकी गलती नहीं है जबकि यह एक घोटाला है। साथ ही उन्होंने इन जॉब कार्ड को लेकर कई और भी खुलासे किए हैं और कार्ड को लेकर हो रहे फर्जीवाड़ों के बारे में बताया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!