Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डनैनीतालस्वास्थ

मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया ने किया नैनीताल जनपद का दौरा, कई स्वास्थ्य इकाइयों का किया औचक निरीक्षण

मिशन निदेशक NHM ने अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का किया मूल्यांकन

नैनीताल जनपद में खोले जाने हैं 2 अर्बन हेल्थ सेंटर, अधिकारियों को दिए जल्द कार्यवाई ले निर्देश

स्वाति एस भदौरिया ने दिए अस्पतालों में खाली पड़े पदों को NHM के तहत शीघ्र भरने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 12 जून 2024, नैनीताल। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) स्वाति एस. भदौरिया ने नैनीताल जनपद का दौरा किया। इस दौरान मिशन निदेशक ने कई अस्पतालों को औचक निरीक्षण कर अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का किया मूल्यांकन किया। नैनीताल स्थित बी.डी. पांडे जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाली पड़े पदों को एनएचएम के तहत शीघ्र भरने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मिशन निदेशक NHM स्वाति भदौरिया ने विभिन्न विभागों का दौरा किया, जिसमें अल्ट्रासाउंड, इमेरजेंसी, लैब, प्रसूति वार्ड, स्टोर व अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल रहे।

मिशन निदेशक NHM द्वारा जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने हेतु व जिला चिकित्सालय में प्रसव को आ रही महिलाओं व आकस्मिक सेवाओं को बहेतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किये जाने व गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी का चिन्हीकरण कर संस्थागत प्रसव करवाये जाने के निर्देश दिये।

मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया द्वारा जनपद नैनीताल में 2 अर्बन हेल्थ सेंटर खोले जाने है जिसके लिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सालय में टाइप 4 भवन, मेडिकल स्टोर, पार्किंग, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक के निर्माण हेतु स्थान का चुनाव करने के निर्देश दिये।

मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया ने जी.बी. पन्त चिकित्सालय परिसर मे टाइप 4, टाइप 3, भवन बनाये जाने पत्रवाली को तैयार कर जिला स्वास्थ्य समिति के सुमुख लाये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये।

मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया ने निरीक्षण के दौरान भवाली सेनिटोरियम, बेस चिकित्सालय में स्वीकृत निर्माण कार्यो में तेजी व बी.पी.एच.यू. हेतु धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, रामनगर में स्थान का चुनाव करने हेतु सम्बन्धितों को निर्देश दिये गये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर चिकित्सालय में 4 भवन ध्वस्तीकरण किये जाने है उनका निस्प्रोजय प्रमाण पत्र प्रथमिकता के आधार पर प्राप्त करते हुए राज्य को उपलब्ध कराये।

मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खुर्पाताल का निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये की ई.डी.एल. के तहत दवाइयों की मांग को ऑनलाइन ई-पोर्टल के माध्य्म से माँग पत्र समय से भेजें। जनपद की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एच.ओ.) द्वारा ससमय पोर्टल पर कार्य सम्पादित करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे सभी जरूरी सुधार कार्य जल्दी से जल्दी करें और मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायें।

इस दौरान डॉ० श्वेता भंडारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ० तरुण कुमार टम्टा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ० द्रोपदी गर्बियाल, डॉ० वी.के. धर्मसतु अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ० हेमन्त मर्तोलिया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, मदन महेरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पंकज तिवारी, बच्चन कालाकोटी, सरयू नंदन जोशी, दिवान बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, स्वतिशील गुरानी आदि अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!