Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डस्वास्थ

AIIMS ऋषिकेश में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में हेराफेरी

एम्स में सीबीआई की दस्तक, प्रोफेसर सहित आठ पर मुकदमा

उपकरण खरीद घोटाले में बिहार के एक पूर्व मंत्री का पुत्र भी शामिल 

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2023, गुरूवार, ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में स्थित एम्स एक बार फिर सुर्खियों में है। सीबीआई की जारी जांच के सिलसिले में मुकदमा दर्ज किया गया है। खबर यह है कि एम्स में 6 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद घोटाले के आरोप में सीबीआई ने एम्स के प्रोफेसर, बिहार के पूर्वमंत्री के बेटे सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने सोमवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को प्रोफेसर व एक अन्य आरोपी के घर पर छापा मारा व अहम दस्तावेज कब्जे में लिए।

बताता जाता है कि दो लोगों को गुप्त स्थान पर ले जाकर सीबीआई ने उनसे घंटो पूछताछ की। गौरतलब है कि खरीद घोटाले की खबर के बाद 31 मार्च को सीबीआई की टीम एम्स ऋषिकेश पहुंची थी। टीम ने एम्स के अधिकारियों के साथ चिकित्सा उपकरण खरीद प्रकरण की जांच की। जांच में उपकरणों की खरीद में हेराफेरी का खुलासा हुआ।बताया जाता है कि उपकरण खरीद समिति के संयोजक डॉ. बलराम उमर ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर खरीद एजेंसी को लाभ पहुंचाया। इससे एम्स ऋषिकेश को करीब 6.57 करोड़ का नुकसान हुआ।

सीबीआई ने एम्स के प्रोफेसर समेत सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ 21 अगस्त को मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को डॉ. बलराम उमर और ऋषिकेश में निखिल के आवास पर छापे मारे। एक आरोपी निखिल बिहार सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद का बेटा है। निखिल के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में पहले से भी केस दर्ज है।

छापे के दौरान 2019 में खरीदी गई वेसल सीलिंग मशीन पैक थी
छापे के दौरान एक और सच सामने आया। सीबीआई की टीम के हाथ तीन साल पहले खरीदी वेसल सीलिंग मशीन एक अन्य सहायक उपकरण भी हाथ लगा जिसकी तीन साल से पैकिंग भी नहीं खुली थी। इससे आभास होता है कि खरीद का उद्देश्य फर्म को फायदा पहुंचाने का था। एम्स ऋषिकेश में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए 31 मार्च को सीबीआई और एससीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम पहुंची थी।

एम्स ऋषिकेश के अधिकारियों ने वर्ष 2019 और 2020 के दौरान उन्नत वेसल सीलिंग उपकरणों की अत्यधिक ऊंची कीमत पर खरीद की। इससे एम्स को नुकसान हुआ और उस फर्म को गलत लाभ हुआ जिसने कभी भी टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!