Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
क्राइम

थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग की बेरहमी से कर दी हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2023, शनिवार, दिल्ली। अंबेडकर नगर इलाके में दीपावली वाले दिन मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो युवकों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त पीयूष (17) के रूप में हुई है। दरअसल पीयूष ने दीपावली वाले दिन भूपेंद्र उर्फ बुची व वरुण नामक युवक को थप्पड़ माकर दिया था। उसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भूपेंद्र उर्फ बुची, वरुण, तुषार और विनय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो चाकू व अन्य सामान बरामद किया है।

पीयूष अपनी मां व बहनों के साथ देवली इलाके में रहता था। इसकी मां छोटा-मोटा काम कर परिवार का गुजारा कर रही है। पीयूष ने 11वीं कक्षा पास करने के बाद दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। पहले उसका परिवार मदनगीर इलाके में ही रहता था। उसके सारे दोस्त यही पर हैं। वह अक्सर दोस्तों से मिलने आता रहता था। बुधवार को भी वह एरिया में आया हुआ था। इस बीच रात करीब पौने 8:00 बजे आरोपियों ने लाल बिल्डिंग स्कूल दक्षिणपुरी के पास उसे घेर लिया और मारपीट कर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। जान बचाने के लिए पीड़ित एक चिकन के ढाबे में घुस गया। आरोपियों ने अंदर घुसकर हमले करना जारी रखा। इसके बाद फरार हो गए।

पुलिस को 8.00 बजे मामले की सूचना दी गई। इससे पूर्व ही पीसीआर ने घायल को एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया। बुरी तरह पिटाई करने के अलावा पीयूष के शरीर पर चाकू के छह घाव थे। इलाज के दौरान पीयूष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद से पीयूष के परिजनों का रो-रोकर बुरा है। वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!