Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ त्रासदी में मारे गये लोगों को दी श्रद्धांजलि

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2021, बुधवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को 8 साल पूर्व केदारनाथ त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए हुतात्माओं के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।

प्रदेश के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर उत्तराखंड के केदारनाथ समेत पर्वतीय जिलों में आठ साल पहले 16 जून 2013 की भीषण आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति अनुभूति प्रकट की।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 8 साल पूर्व भीषण आपदा में केदारनाथ एवं उसके आसपास भारी तबाही का मंजर देखने को मिला था। इस दौरान जान माल का भारी नुकसान हुआ आपदा में हजारों लोग हताहत हुए आज केदारनाथ आपदा की आठवीं बरसी है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया था उनके परिजनों के प्रति हमेशा मेरी सहानुभूति रहेगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आपदा के बाद से ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केदारपुरी को संवारने के साथ साथ पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर है। पहले की अपेक्षा अब केदारपुरी में काफी कुछ बदल गया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 16 जून 2013 में आई आपदा ने केदारनाथ में भारी तबाही मचाई थी। जलप्रलय के खौफ ने घाटी के सैकड़ों परिवारों को मैदानों में पलायन करने पर मजबूर कर दिया था। इस हृदय विदारक त्रासदी से हमें सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अनावश्यक रूप से प्रकृति के दोहन से बचें और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप देवभूमि में अपना आचरण करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!