Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवंतपुर ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से बातचीत से संबंधित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े

मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं : गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून जनपद के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भगवंतपुर ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाभार्थियों से संवाद कार्यकम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना। जनपद देहरादून के विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को किट भी प्रदान की और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी में लाभार्थियों से अपने अनुभवों को भी साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत तत्कालिक राहत शिविरों का आयोजन तथा सेवा-सुविधा के लिए, डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों की सहभागिता रही। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में लगी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टोलो का अवलोकन भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गयी। इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से पूरे देश की जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं आज हर व्यक्ति को फायदा पहुंचा रही हैं।

उन्होंने कहा जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली है, तब से देश में कई ऐतिहासिक काम हुए है। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने आम जन और समाज के गरीब वंचितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 2 करोड़ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भी वर्ष 2025 तक सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा अभी तक प्रदेश में 40 हजार से अधिक लखपति बन चुकी है।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला संयोजक रतन सिंह चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!