Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादून

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर मंत्री गणेश जोशी ने दिए युद्धस्तर पर राहत कार्यों के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 सितंबर, 2025, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मजाडा और कार्लीगाड़ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्लीगाड़ में आपदा के चलते लापता हुए लोगों की खोजबीन एसडीआरएफ और जेसीबी मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर की जाए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी मजाडा, कार्लीगाड़ निवासी मोर सिंह के घर भी पहुँचे और आपदा में लापता अंकित (22 वर्ष) के परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढाँढस बंधाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्लीगाड़ में आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी भेंट किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ लापता लोगों को खोजने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने सहस्त्रधारा में पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से क्षतिग्रस्त ग्रामीण मार्गों और पुलों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने बोंठा, सरोना, भीतरली, किमाड़ी, मजाडा और कार्लीगाड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों की अवरुद्ध सड़कों को प्राथमिकता से खोलने तथा आवश्यकतानुसार लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धनौला और नगला हटनाला में राहत शिविरों में रह रहे प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा आपदा प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काठ बंगला में प्रभावितों को सहायता राशि के चेक भी भेंट किए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को शीघ्र सामान्य करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग के साथ युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अरविंद तोपवाल, अनुज कौशल, यूआरआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक रोहिला, मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!