Breaking News :
>>हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS) जौलीग्रांट बना आईसीएमआर का क्षेत्रीय केंद्र>>बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश>>रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण>>एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित>>“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट>>राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ>>संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त>>सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा>>अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधायें देने पर जोर>>एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश>>श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधायें>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का>>पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर>>युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें : रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान>>एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद>>राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलायें>>रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख>>कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण>>कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छ: अपराधियों पर छ: माह की रोक
उत्तराखण्डदेहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा

सचिव सैनिक कल्याण को मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 जुलाई 2026, देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा सैन्य धाम के लोकार्पण से संबंधित तैयारियाँ और कार्यक्रम की रूपरेखा तय समय सीमा के भीतर किया जाए। मंत्री जोशी ने निर्देश दिए कि लोकार्पण से पूर्व प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सचिव सैनिक कल्याण को मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेशभर के सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार करने तथा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने हेतु उपयुक्त स्थानों का चयन करने के निर्देश भी दिए। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए प्रस्तावित 150 कक्षों के आधुनिक छात्रावास के निर्माण हेतु शीघ्र वैकल्पिक भूमि तलाशने के भी निर्देश दिए, ताकि परियोजना में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक में सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, अपर सचिव एवं निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह, प्रबंध निदेशक उपनल ब्रिगेडियर जेएएस बिष्ट सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!