Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोना महामारी के संकट के बीच कर्नल कोठियाल की एक और अहम पहल : ‘मिनी मिलिट्री हॉस्पिटल’ किया जनता को समर्पित

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2021, बुधवार, देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कोरोना महामारी के संकट के वक्त एक बार फिर अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित कर दिखाया है। उन्होंने आज कोरोना महामारी से लड़ने के लिए उत्तराखंड की जनता को 20 बेड का सभी सुविधाओं युक्त मिनी मिलिट्री हॉस्पिटल समर्पित किया। सबसे अहम बात यह है कि इस हॉस्पिटल में पूरा इलाज नि:शुल्क होगा।
कर्नल अजय कोठियाल और उनके सानिध्य में चलने वाले संगठन ‘यूथ फाउंडेशन’ की टीम ने इस हॉस्पिटल को तैयार करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया, जिसका परिणाम आज सामने है।
यह हॉस्पिटल ‘मैक्सिमा हेल्थ केयर’ नाम से देहरादून के शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में बनाया गया गया है। अहम बात यह है कि इसके संचालन के लिए उत्तराखंड प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जरूरी अनुमति दी जा चुकी हैं।

इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में आज सभी को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी बात ने उन्हें इस हॉस्पिटल को तैयार करने के लिए हौसला दिया। कर्नल कोठियाल ने कहा कि बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से उत्तराखंड बहुत जल्द कोरोना रूपी दानव को हराने में सफल होगा।

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि इस हॉस्पिटल को सेना के मापदंडों के अनुरूप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक तथा अन्य कुशल मेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही मरीजों को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा तथा उनकी अच्छी तरह देखभाल की जाएगी।

इस मुहिम में ज़रूरत मंदों को नि:शुल्क अच्छी स्वास्थ सेवा देने के लिए देहरादून के जाने माने यूरोलॉजिस्ट डॉ० अशोक लूथरा, डॉ० हरीश बसेरा और डॉ० आशीष कोठियाल मिलकर कर्नल कोठियाल का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं ।

आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि देहरादून से शुरू हुई इस पहल को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुँचाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इस अस्पताल की तर्ज पर प्रदेश के दूसरे शहरों में भी हॉस्पिटल शुरू किए जायेंगे। इस अवसर पर हॉस्पिटल में संपर्क करने के लिए तीन मोबाइल नंबर : +91 95687 46097, +91 97608 53450 एवं +91 95992 23097 भी जारी किए गए।

कोरोना संकट के बीच कर्नल अजय कोठियाल जनता को मदद पहुँचाने की हर संभव कोशिश में लगे हैं। बीते दिनों उनके द्वारा ‘आप का डॉक्टर’ अभियान की शुरुआत भी की गई जिसके जरिए प्रदेशवासियों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए नि:शुल्क हेल्पलाइन शुरू की गई। आप का डॉक्टर हेल्पलाइन पर अब तक हजारों की संख्या में लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ले चुके हैं।
इसके अलावा “कर्नल अजय कोठियाल यूथ फाउंडेशन” के जरिए जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयाँ, मास्क तथा खाद्य सामाग्री भी पहुँचा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!