Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
ताज़ा खबरेंदेश

वेटरनिटी डॉक्टर की हत्या से पूरा देश दुःखी – टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कहा, ‘दोषियों को तुरंत सजा दिए जाने की आवश्यकता है’

आकाश ज्ञान वाटिका। ३ दिसम्बर, २०१९ (मंगलवार)। हैदराबाद में वेटरनिटी डॉक्टर की हत्या से पूरा देश दुःखी है। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेत्री और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी इस दुखदायी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद जया बच्चन के बयान का समर्थन किया है। मिमी चक्रवर्ती ने कहा, दुष्कर्मियों को जनता के हवाले कर देने से वाली बात से मैं सहमत हूं। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे गुनाहगारों को संरक्षण के साथ कोर्ट ले जाकर न्याय का इंतजार करने की जरूरत है। ऐसे दोषियों को तुरंत सजा दिए जाने की आवश्यकता है। मिमी आगे बोलीं, मैं सभी मंत्रियों से अनुरोध करती हूं कि कड़ा कानून बनाएं। ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसे अपराध करने से पहले 100 बार सोचे। यहां तक कि किसी महिला को गलत इरादे से देखने से पहले भी सोचे।

मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि कड़े कानून बनाने के लिए सरकार को कदम उठाना पड़ेगा। जिससे की कोई बेटी चाहे हैदराबाद की हो, केरल की हो, कोलकाता या दिल्ली की हो। उसके साथ वहशी कुछ न कर पाएं। ऐसे गुनाहगार मानसिक रूप से विकृत होते हैं और इनके खिलाफ फैसला तुरंत ही करना चाहिए।

“चाहे निर्भया हो या कठुआ, सरकार को उचित जवाब देना चाहिए। जिन गुनाहगारों ने ऐसा किया, उनकी सार्वजनिक तौर पर लिंचिंग करनी चाहिए। वहीं जिन पुलिसवालों ने लापरवाही बरती है, उनका नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उनको शर्मिंदा करना चाहिए। जया ने आगे रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर मैं पता नहीं कितनी बार बोल चुकी हूं। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। कुछ देशों में जनता दोषियों को सजा देती है। ऐसे लोगों को अब जनता ही सबक सिखाए। दोषियों की सार्वजनकि लिंचिंग होनी चाहिए।”……….जया बच्चन, अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी सांसद

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!