Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के पहाड़ों में थमेगा पलायन, गाँवों की लौटेगी रंगत, आयोग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जनवरी, 2023, बुधवार, देहरादून उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के साथ-साथ मैदानी जनपदों में भी पलायन की समस्या बनी हुई है। हालांकि मैदानों में यह अस्थाई है। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की हरिद्वार जिले पर आई रिपोर्ट इसकी तस्दीक कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार एक दशक में हरिद्वार के नगरीय क्षेत्रों में 55 प्रतिशत आबादी बढ़ी।

ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग का मानना है कि इसमें बहुत बड़ी संख्या उन लोगों की है जो रोजगार के लिए अस्थायी रूप से गांव छोड़ शहरों में आ गए हैं। जिले में बेरोजगारी के साथ सिमटती कृषि जोत, बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा पलायन का प्रमुख कारण हैं। आयोग ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।

ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं का अस्थायी रूप से पलायन फैक्टरियों एवं आस-पास के शहरों में रोजगार के लिए हो रहा है। अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में भी पलायन हो रहा है। वर्ष 2008 से वर्ष 2018 के मध्य जिले की कुल 153 ग्राम पंचायतों में 8168 व्यक्तियों ने अस्थायी पलायन किया है।

मैदानी जनपदों में सबसे अधिक बहादराबाद ब्लाक की 46 ग्राम पंचायतों में 3091 व्यक्तियों और सबसे कम नारसन ब्लाक की छ: ग्राम पंचायतों में 111 व्यक्तियों ने अस्थायी पलायन किया है। इसके अलावा लक्सर व खानपुर ब्लाक के सापेक्ष 10 ग्राम पंचायतों में 574 व्यक्तियों ने भी अस्थायी पलायन किया है। जिले में कुल 73 ग्राम पंचायतों में 1251 व्यक्तियों ने पिछले 10 सालों में स्थायी रूप से पलायन किया है। इसमें सबसे अधिक बहादराबाद ब्लाक के 27 ग्राम पंचायतों में 571 लोगों ने स्थायी पलायन किया है। 

जनपद में घटती कृषि जोत भी पलायन का एक बड़ा कारण बनकर सामने आई है। जिले के 70 प्रतिशत अधिक किसानों के पास दो से पांच बीघा भूमि है। ऐसे किसान आजीविका के अन्य स्रोतों की तलाश में कस्बों या जिले से बाहर पलायन कर रहे हैं। कई ब्लाकों में जंगली जानवरों से भी कृषि को नुकसान हो रहा है। नील गाय के प्रकोप से फसल नष्ट हो रही है। रिपोर्ट में वन विभाग के साथ मिलकर इसका उपाय ढूंढने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। 

हरिद्वार जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 2360 वर्ग किमी है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 4.4 प्रतिशत है। जनपद की जनसंख्या राज्य की कुल जनसंख्या का 18.70 प्रतिशत है। 

हरिद्वार जनपद में अस्थायी पलायन की स्थिति 
ब्लाक      –      ग्राम पंचायत    –   लोगों की संख्या
बहादराबाद   46       3091
रुड़की       40       2376
भगवानपुर   32       1716
खानपुर     17         300
लक्सर     10         574
नारसन     8         111
कुल       153     8168

हरिद्वार जनपद में स्थायी पलायन की स्थिति 
ब्लाक              ग्राम पंचायत         लोगों की संख्या
बहादराबाद           27             571  
रुड़की               04             39
भगवानपुर           22             468
खानपुर             13             142
लक्सर             02             03
नारसन                05             28     
कुल                 73           1251

हरिद्वार जनपद में पलायन पर आधारित रिपोर्ट बीते छह माह में तैयार की गई है। इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट में हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने एवं पलायन को कम करने उपाय भी सुझाए गए हैं।

ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग अब तक 12 जनपदों की रिपोर्ट सौंप चुका
ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग हरिद्वार को मिलाकर अब तक 12 जनपदों की रिपोर्ट सरकार को सौंप चुका है। अब एक मात्र ऊधमसिंह नगर जिला बचा है जिसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जानी है। ऊधमसिंह नगर जिले में इन दिनों सर्वे का काम जारी है। आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने बताया कि अगले छ: माह में ऊधमसिंह नगर जिले की रिपोर्ट भी सरकार को सौंप दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!