Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्डदेहरादून

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रूड़की में आयोजित तीन दिवसीय विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड मेगा प्रदर्शनी कार्यक्रम को सम्बोधित किया

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : कृषि मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 05 मार्च 2025, रुड़की। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज रूड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड मेगा प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी प्रतिभाग कर आयोजन की सराहना करते हुए इसे उत्तराखंड के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कहा कि यह प्रदर्शनी नए और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने इस आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी हमें भारत की आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और विकास योजनाओं से रूबरू कराती है। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाती है। मंत्री गणेश जोशी ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को विकसित हो रहे भारत और उत्तराखंड की उपलब्धियों से रूबरू होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इन स्टॉल्स में भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को दर्शाया गया। खासतौर पर इसरो का स्पेस टेक्नोलॉजी स्टॉल और डीआरडीओ का रक्षा अनुसंधान स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों ने भी अपने स्टॉल लगाये, जिनमें प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों और विकास परियोजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शनी में रखा, जिससे उत्तराखंड के हस्तशिल्प, जैविक उत्पादों और पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है और हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की सत्ता संभाली है, भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने का काम किया है। आज भारत 70 से अधिक देशों को अन्न निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र बन चुका है। उन्होंने उत्तराखंड में हुए ऐतिहासिक सुधारों का जिक्र करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि “उत्तराखंड में 63,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं, जिनमें 4 लाख से अधिक बहनें जुड़ी हुई हैं। पिछली यात्रा में महिला समूहों ने 3 करोड़ रुपये से अधिक का प्रसाद बेचा, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिली। उन्होंने आगे कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि 2025 के नवंबर माह तक 1.50 लाख बहनों को ‘लखपति दीदी’ बनायेंगे जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी उत्तराखंड के विकास के नए आयाम स्थापित करने में मददगार साबित होगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, ललित मोहन अग्रवाल, सिद्धार्थ बंसल, श्रीकांत शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!