Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा ने महाशिवरात्रि से पूर्व टपकेश्वर महादेव मन्दिर में की पूजा-अर्चना

प्रदेश की खुशहाली शान्ति की कामना की तथा मंदिर में ध्वजारोहण किया।

“समस्त उत्तराखण्ड वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें” : लाल चंद शर्मा

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फरवरी, 2022, सोमवार, देहरादून। महाशिवरात्रि से पूर्व टपकेश्वर महादेव मंदिर में श्री दिगंबर भरत गिरि महाराज द्वारा आयोजित पूजा अर्चना कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने शिरकत कर प्रदेश की खुशहाली शान्ति की कामना की तथा मंदिर में ध्वजारोहण किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने समस्त उत्तराखण्ड वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर जो भक्त सच्चे मन से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं या जल चढ़ाते हैं उनपर महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा इस दिन खासतौर पर प्रकृति, मानव शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता करती है। योग और आध्यात्मिक प्रक्रिया का पूरा मकसद इंसान को उसकी सीमाओं से सीमा हीनता की ओर ले जाना है। इसलिए ऐसे सभी लोग जो अपने वर्तमान अवस्था से थोड़ा अधिक होना चाहते हैं, उनके लिए महाशिवरात्रि खास तौर पर महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का दिन भगवान शंकर का सबसे पवित्र दिन है। यह अपनी आत्मा को पुनीत करने का महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन व्रत करने से सब पापों का नाश हो जाता है। हिंसा की प्रवृत्ति ढल जाती है, निरीह जीवों के प्रति आपके मन में दया भाव उतरता है।

उन्होंने कहा इस दिन भक्त बड़े धूमधाम से शिव की पूजा करते हैं। मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगा जल, दूध, फूल फल चढ़ाकर पूजन करते हैं। साथ ही उपवास तथा रात को जागरण करते हैं। शिवरात्रि पर सच्चा उपवास यही है कि हम परमात्मा शिव से बुद्धि योग लगाकर उनके पास रहें, उपवास का अर्थ ही है समीप रहना। जागरण का सच्चा अर्थ भी काम क्रोध आदि पांच विकारों में वशीभूत होकर अज्ञान रूपी कुंभकरण के निद्रा में सो जाने से स्वयं को सदा बचाए रखना है। शिव का अर्थ ही होता है कल्याण, शिव सबका कल्याण करने वाले हैं। अतः महाशिवरात्रि पर सरल उपाय करने से ही उचित सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन शिवलिंग पर जल अथवा दूध की धारा लगाने से भगवान की असीम कृपा सहज ही मिलती है।

इस अवसर पर आचार्य पातिराम पंत, पंo कमल भटट, पंo घनश्याम, पंo भरत जोशी, पंo विजय, पंo अजीत, तथा राजू प्रजापति, पियुश जोशी, संजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!