Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

महबूबा मुफ्ती की अलगाववादियों को नसीहत, केंद्र की वार्ता की पेशकश का उठाएं लाभ; बार-बार नहीं मिलेंगे मौके

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत को खून-खराबे और तबाही से बचाने के लिए अलगाववादियों को बातचीत के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इकतरफा रमजान संघर्ष विराम और केंद्र की तरफ से वार्ता का एलान बार-बार नहीं होगा। इस मौके को गंवाया नहीं जाना चाहिए। वह रविवार को शेरे कश्मीर म्यूनिसिपल पार्क में सत्ताधारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

बीते छह माह में सत्ताधारी पीडीपी की यह कश्मीर में पहली बड़ी सभा थी। मुख्यमंत्री की भी श्रीनगर में बीते छह माह के दौरान यह पहली सार्वजनिक सियासी रैली थी। उन्होंने कहा कि रमजान संघर्ष विराम से खून खराबा रुका है। इसके साथ ही केंद्र की तरफ से बातचीत की इच्छा जताए जाने का कैसे लाभ लिया जाए, यह जम्मू कश्मीर के लोगों और स्थानीय सियासी नेतृत्व को ही तय करना है। उन्होंने हुर्रियत का नाम लिए बगैर कहा कि यहां मुख्यधारा के दायरे से बाहर कई राजनीतिक दल हैं। अगर उनका कोई अलग एजेंडा है और वे चाहते हैं कि राज्य में खून-खराबा बंद हो तो यह एक सही अवसर है।

मुख्यमंत्री ने अलगाववादी खेमे से कश्मीर के नौजवानों को बंदूक और हिंसा की संस्कृति से बाहर लाने में सहयोग का आग्रह किया। महबूबा ने कहा कि देश के गृहमंत्री कह रहे हैं कि वह कश्मीरियों को गले लगाने और उनसे बातचीत को तैयार हैं। अगर हमने यह मौका गंवा दिया तो फिर कल कोई भी हमारे साथ खड़ा नहीं होगा।

भारत-पाकिस्तान दोस्ती राज्य के हित में

मुख्यमंत्री ने भारत व पाकिस्तान के बीच दोस्ती व सामान्य संबंधों की बहाली को राज्य हित में बताया। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान में दुश्मनी का नुकसान सरहद के दोनों तरफ के लोगों को उठाना पड़ता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!