Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतस्वास्थ

महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अस्पतालों को मुहैया करवाई स्वास्थ्य व्यवस्था की जुड़ी चीजें

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जून 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है। महामारी की इस दूसरी लहर में बहुत से मरीजों को दवाइयों, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सहित अन्य मेडिकल सेवाओं की भारी कमी से जूझना पड़ा था। हालांकि सरकारों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर संभव कोशिश की है।

इन सबके बीच अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अस्पतालों को स्वास्थ्य व्यवस्था की जुड़ी चीजें मुहैया करवाकर मदद की है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार अमिताभ बच्चन ने मुंबई के सायन अस्पताल को दो करोड़ रुपये की लागत के चिकित्सकीय संसाधन उपलब्ध करवाए हैं। बिग बी ने दो अत्याधुनिक इंटेंसिव केयर वेंटिलेटर मुहैया करवाएं हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की ओर से सायन अस्पताल को स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी मशीनें, मॉनिटर, सीआरएम इमेज इंटेंसिफायर, इन्फ्यूजन पंप सहित अन्य संसाधन मुहैया करवाए गए हैं, जिनकी लगात 2 करोड़ रुपये है। सायन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मनोज जोशी ने इसके लिए अमिताभ बच्चन का शुक्रिया भी अदा किया है। सायन अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि सायन अस्पताल के सर्जिकल विभाग में कुछ दिनों पहले ही बिग बिग की ओर से दिए गए दोनों वेंटिलेटर लगाया गया है।

दो नए वेंटिलेटर से लगभग 30 रोगियों का प्रभावी ढंग से इलाज किया गया है। डॉक्टरों ने वेंटिलेटर की खूबियों के बारे में बात करते हुए कहा कि वेंटिलेटर जरूरतमंद मरीजों को 100 फीसदी तक ऑक्सीजन मुहैया करा सकता है। इसके अलावा, वेंटिलेटर में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन के दबाव को बढ़ाने या घटाने की सुविधा भी है और साथ ही एक ट्यूब के माध्यम से सीधे फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की सुविधा भी है। वेंटिलेटर में ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए एक गैर-इनवेसिव मास्क प्रक्रिया भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!