Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड ने नेतृत्व में गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित हुई OROP के संबंध में बैठक व रैली-प्रदर्शन

बैठक व रैली प्रदर्शन में सभी क्षेत्रों से आये पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अप्रैल 2023, देहरादून। आज, शनिवार, 15 अप्रैल 2023 को गढ़ी कैंट, वीरपुर, कांडली, घंघोडा, अनारवाला, जोड़ीगाँव, जैतनवाला, कौलागढ़, नयागाँव इत्यादि कैंट इलाके के सभी क्षेत्रों से आये पूर्व सैनिकों ने OROP, MSP एवं पैंशन संबंधी विसंगतियों के खिलाफ एक बैठक व रैली प्रदर्शन का आयोजन किया।

इस अवसर पर सभी क्षेत्रों से आये पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उत्तराखंड के विशेष प्रवक्ता, गौरव सैनानी खुसाल सिंह परिहार ने OROP, MSP व पैंशन में आयी सभी विसंगतियों में सरकार द्वारा किए भेदभाव के संबंध में जानकारी दी, जो किसी को पहले से ठीक से पता नहीं थी। अब धीरे-धीरे सभी पूर्व सैनिक जागरूक हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कोषाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि अभी गौरव सैनानियों के साथ वीर नारियों, पूर्व सैनिकों के परिवार की महिलाओं ने भी इस अभियान में आना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में यह आंदोलन बड़ा स्वरुप लेने वाला है। पूर्व सैनिकों की लडाई तब OROP, MSP एवं पैंशन संबंधी विसंगतियों के दूर होने तक जारी रहेगी।

हम सभी गौरव सैनानियों का यह अभियान भारतीय सेना के सेवारत सभी सैनिकों के हितों तक जाता पर क्या करें सेना का जवान अपने साथ हो रहे भेदभाव पर नहीं बोल सकता है क्योंकि सेना के अपने नियम कानून होते हैं। हम सब कैसे कहते हैं “सैनिको का सम्मान देश का सम्मान” ?, केवल बोलने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। उनके साथ हो रहे भेदभाव पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। पहले किसान सड़कों पर थे, आज जवान सड़कों पर हैं, पर सरकार समय से सुध नहीं लेती है। आज जब कोई बड़ी कमियाँ हैं तभी तो पूर्व सैनिक सड़कों पर है।

गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष महावीर राणा ने बताया कि गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड प्रदेश के सभी जिलों में इस मुहिम को चला रहे हैं। प्रत्येक गौरव सैनानी को जागरूक कर रहे हैं। गौरव सैनानी एसोसिएशन के नाम से हर जिले में संगठन होगा। लाखों पूर्व सैनिक आने वाले समय में दिल्ली रामलीला मैदान में होंगे।
सरकार ने समय रहते हमारे साथ हो रहे भेदभाव पर संज्ञान नहीं लिया तो यह आंदोलन बड़ा स्वरुप लेगा। हमारे राज्य हो या देश में धीरे-धीरे सभी गौरव सैनानी, पूर्व सैनिक सरकारों के कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखेंगे क्योंकि आज हमारे साथ अनदेखी की जा रही है।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनवर सिंह रौथाण, सचिव रणवीर सिंह, कार्डिनेटर चौधरी विक्रम सिंह, चन्दवीर थापा, विक्रम कंडारी, रामेश्वर राणा, इन्द्र प्रसाद रतूड़ी, सुख बहादुर गुरुंग, शिवराज सुब्बा, राजेन्द्र थापा, आलम सिंह भंडारी, बचन सिंह नेगी, के.एस. कंडवाल, बादर सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, सुशील मोहन इत्यादि गौरव सैनानियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!