Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

मिलिए पर्दे की ग्लैमरस इच्छाधारी नागिनों से

World Snake Day: श्रीदेवी से लेकर मौनी रॉय तक, मिलिए पर्दे की ग्लैमरस इच्छाधारी नागिनों से

बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियलों में नागिन का किरदार निभाने वाली कुछ ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को दीवाना बना दिया।

नई दिल्ली, दुनिया भर मे आज यानी 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे मनाया जाता है। बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियलों में नाग-नागिन पर अब तक कई फिल्में और सीरियल्स बन चुके हैं, ऐसे में हम आपको नागिन का किरदार निभाने वाली कुछ ऐसी एक्ट्रेस से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को दीवाना बना दिया।

1976 नागिन- 1976 में आई फिल्म नागिन में सबसे पहले रीना रॉय को नागिन बने देखा गया था। जो अपने नाग जितेंद्र की मौत का बदला लेती हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में रीना रॉय को काफी खूबसूरत दिखाया गया।

1986 नगीना-ऋषि कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘नगीना’ एक बड़ी हिट रही थी। अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए श्रीदेवी ऋषि कपूर से शादी कर लेती हैं, जिसके बाद नाग को वश में करने वाले अमरीश पुरी उनकी सच्चाई सबके सामने लाते हैं। इस फिल्म का एक गाना ‘मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा…. ’ काफी हिट हुआ था जो नागिन डांस का एंथम बना।

हिस्स 2010- इस फिल्म मे मल्लिका शेरावत ने नागिन का किरदार निभाया। नागमणि हासिल करने की फिराक मे अमेरिकी शख्स द्वारा नागिन को फंसाने के लिए उसके साथी को बंदी बना लिया जाता है, जिसे बचाने के लिए मल्लिका आधी इंसान और आधी नागिन बनकर जद्दोजहद करती हैं।

नागिन सीरियल (एकता कपूर)- कलर्स पर प्रसारित होने वाला शो 2015 में शुरू किया गया था। नागिन के पहले सीज़न में मौनी रॉय को बेहद खूबसूरत इच्छाधारी नागिन बनते देखा गया था। जिसके बाद नागिन के दूसरे और तीसरे सीज़न में भी कई एक्ट्रेस ने नागिन की भूमिका निभाई थीं, जिनमें सुरभि ज्योति, अनीता हंसनंदानी और अदा खान शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!