Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तरकाशीउत्तराखण्डस्वास्थ

धराली-हर्षिल में चिकित्सा सेवायें तेज, हर पीड़ित तक पहुँच रही मदद

70 से ज्यादा घायलों का इलाज, गंभीर मरीजों को किया गया रेफर

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 7 अगस्त 2025, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित और प्रभावी चिकित्सा राहत कार्यों का संचालन करते हुए अनुकरणीय तत्परता का परिचय दिया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमों से सीधा संवाद कर हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

धराली-हर्षिल में विशेष चिकित्सा टीम तैनात

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि धराली-हर्षिल क्षेत्र में हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से 9 सदस्यीय चिकित्सा टीम भेजी गई है, जो स्थानीय प्रशासन के समन्वय से मौके पर ही सेवाएं दे रही है।

मातली में 70 से अधिक घायलों को उपचार

अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सीएमएस दून अस्पताल डॉ. आर. एस. बिष्ट के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम (7 डॉक्टर, 5 पैरामेडिकल स्टाफ) मातली में तैनात है। अब तक 70 से अधिक घायलों का इलाज किया जा चुका है, जिनमें अधिकांश को एयर लिफ्ट कर लाया गया।

गंभीर मरीजों को एम्स व आर्मी हॉस्पिटल रेफर किया

फिलहाल 09 घायल मरीज उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी स्थिति स्थिर है। 03 गंभीर मरीजों को एम्स ऋषिकेश और 02 को सेना अस्पताल रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

मनोचिकित्सकीय सहायता भी जारी

स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार व राहत सेवाएं दे रही हैं। साथ ही, मानसिक आघात से जूझ रहे लोगों के लिए मनोचिकित्सकों की टीमें भी तैनात हैं, जो लगातार काउंसलिंग कर मानसिक सहयोग दे रही हैं।

हेलीसेवा से भेजी जा रहीं अतिरिक्त टीमें

स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त मेडिकल टीमें भी तैयार रखी हैं, जिन्हें आवश्यकतानुसार हेलीसेवा के माध्यम से भेजा जा रहा है। विभाग का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे।

“हर नागरिक सुरक्षित, हर ज़रूरतमंद को इलाज”
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग आपात स्थिति में पूरी संवेदनशीलता और समर्पण से कार्य कर रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर ज़रूरतमंद तक समय पर उपचार पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!