Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, अवैध रूप से निर्मित सीढ़ियों को किया ध्वस्त

शहर में सार्वजनिक स्थलों, फुटपाथों और सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा : बंशीधर तिवारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 दिसम्बर 2025, देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है। प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण, फुटपाथ कब्ज़ा और अनधिकृत निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में एमडीडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निरीक्षण कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यह अभियान न केवल यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए है, बल्कि आमजन की सुविधा और शहर की सुंदरता बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है।

एमडीडीए द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आज देहरादून के बहल चौक, राजपुर रोड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से सीढ़ियों का निर्माण किया गया था, जिससे पैदल चलने वालों को असुविधा हो रही थी और यातायात प्रभावित हो रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध रूप से निर्मित सीढ़ियों को ध्वस्त किया और संबंधित को भविष्य में इस प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख़्त चेतावनी दी।

शहर में अवैध अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। प्राधिकरण द्वारा नियमों के उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं रखा जाएगा। शहर में सार्वजनिक स्थलों, फुटपाथों और सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। : उपाध्यक्ष एमडीडीए, बंशीधर तिवारी

प्राधिकरण क्षेत्र में नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और शहर को व्यवस्थित व सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। : सचिव एमडीडीए, मोहन सिंह बर्निया

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!