Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में कई भवन सील

“हमारा लक्ष्य देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और नियोजित शहर के रूप में विकसित करना” : बंशीधर तिवारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025, देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में चल रहे कई अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सील कर दिया।

कार्रवाई के विवरण
प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर निम्नलिखित अवैध निर्माणों को सील किया। स्वरजीत सिंह द्वारा साईं मंदिर, विधौली रोड के निकट किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सील किया गया। सिकन्दर द्वारा विधौली रोड साईं मंदिर के पास किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। अली द्वारा कंडोली रोड, लिवेश लिविंग हॉस्टल के समीप किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। तसलीम द्वारा कंडोली अड्डा में किए जा रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन सील किया गया। विवेक नोडियाल द्वारा कंडोली मंदिर के निकट किए जा रहे अवैध निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। इन कार्यवाहियों में सहायक अभियंता निशान्त कुकरेती, अवर अभियंता मनवीर पंवार तथा सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त, प्राधिकरण की एक अन्य टीम ने सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्रवाई की, मयंक गुप्ता द्वारा पैसिफिक गोल्फ के निकट किए जा रहे बहुमंजिला अवैध निर्माण को सील किया गया। विक्रांत कुमार द्वारा हेलीपैड, सहस्त्रधारा रोड के पास किए गए बहुमंजिला अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई। नितिन मुदगल द्वारा सहस्त्रधारा रोड पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता विदिता कुमारी, उमेश कुमार और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : बंशीधर तिवारी
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य की राजधानी में अनियमित और अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्राधिकरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर का विकास नियोजन के अनुरूप, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से हो। जो भी व्यक्ति बिना स्वीकृति या मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एमडीडीए के क्षेत्राधिकार में किसी भी प्रकार की मनमानी निर्माण गतिविधि शहर की सुंदरता, सुरक्षा और नियोजित विकास के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसे मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा हमारा लक्ष्य देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और नियोजित शहर के रूप में विकसित करना है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी नागरिक नियमों का पालन करें और शहर के विकास में सहयोग दें। प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है और इसे शहर में बढ़ते अनियमित निर्माणों पर नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम बताया है।

स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही कार्य करे जनता : मोहन सिंह बर्निया
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी बिना अनुमति या स्वीकृति के निर्माण कार्य पाए जा रहे हैं, वहां तत्काल सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता से भी अपेक्षा है कि वे वैध निर्माण की प्रक्रिया पूरी करें और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही कार्य करें।

एमडीडीए की चेतावनी
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दोहराया है कि नियम के विपरीत निर्माण करने वालों पर अब और कठोर कदम उठाए जाएंगे। जिन निर्माणधारकों ने अवैध रूप से भवन खड़े किए हैं, वे स्वेच्छा से निर्माण रोकें और नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत करवाएं, अन्यथा कार्रवाई तय है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!