Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

भ्रामक वीडियो पर एमडीडीए का खंडन, दिलाराम चौक पर बना गज़ीबो हटाया नहीं, स्मार्ट सिटी सौंदर्यीकरण कार्य के चलते किया जा रहा है स्थानांतरित

वीडियो पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन और जनमानस में भ्रम फैलाने वाला है।

प्राधिकरण स्पष्ट करता है कि सरकारी धन का न तो दुरुपयोग हुआ है और न ही किसी प्रकार की तोड़फोड़ की जा रही है।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 27 नवम्बर 2025, देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दिखाया गया है कि एमडीडीए द्वारा दिलाराम चौक पर बनाए गए गज़ीबो को तोड़ा जा रहा है। वीडियो में यह दुष्प्रचार भी किया जा रहा है कि सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है और हाल ही में निर्मित गज़ीबो को बिना कारण ध्वस्त किया जा रहा है। वीडियो पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन और जनमानस में भ्रम फैलाने वाला है। वास्तविक स्थिति इसके पूर्णतः विपरीत है। दिलाराम चौक क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा व्यापक स्तर पर चौक सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इसी कारण, एमडीडीए ने वहाँ स्थापित गज़ीबो को हटाने का निर्णय नहीं लिया है, बल्कि इसे नियमानुसार स्थानांतरित किया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी के कार्यों से प्रभावित होने के कारण गज़ीबो को सुरक्षित रूप से हटाकर राजपुर पार्क में स्थापित किया जाएगा। यहाँ इसे आम जनमानस के बैठने, विश्राम और सेल्फी पॉइंट के रूप में और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा। प्राधिकरण स्पष्ट करता है कि सरकारी धन का न तो दुरुपयोग हुआ है और न ही किसी प्रकार की तोड़फोड़ की जा रही है। यह सिर्फ स्थानांतरण की प्रक्रिया है, जो भविष्य के विकसित शहरी स्वरूप के अनुरूप है। प्राधिकरण आम जनता से अपील करता है कि भ्रामक वीडियो और अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से ही करें।

सोशल मीडिया पर चल रहा वीडियो पूरी तरह भ्रामक है। एमडीडीए की किसी भी संपत्ति को नष्ट नहीं किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे चौक सौंदर्यीकरण कार्यों के कारण गज़ीबो को केवल स्थानांतरित किया जा रहा है। यह गज़ीबो राजपुर पार्क में लोगों के बैठने और सेल्फी प्वाइंट के रूप में और अधिक उपयोगी होगा। हमारा उद्देश्य हर विकास कार्य में पारदर्शिता, जनसुविधा और बेहतर शहरी स्वरूप प्रदान करना है। : उपाध्यक्ष, एमडीडीए बंशीधर तिवारी

वीडियो में किए गए दावे पूरी तरह निराधार हैं। गज़ीबो को सुरक्षित हटाकर राजपुर पार्क में स्थानांतरित किया जा रहा है, जहाँ इसे सार्वजनिक उपयोग में और बेहतर रूप में लगाया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के चलते चौक क्षेत्र का पुनर्विकास होना प्रस्तावित है, इसलिए संरचना का स्थानांतरण आवश्यक है। प्राधिकरण जनहित और बेहतर शहरी प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्ध है। : सचिव, एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!