Breaking News :
>>आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण>>कैसी चाहिए खेल नीति, 30 जुलाई तक बताइए- रेखा आर्या>>MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील>>देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र- सीएम धामी>>सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं>>मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले “प्लेस ऑफ सेफ्टी” का शिलान्यास>>फॉरेस्ट में ऑल टूरिस्ट साइट्स के लिए बुकिंग व्यवस्था ऑनलाईन की जाए- मुख्य सचिव>>श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार>>मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, मिलेगी राहत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा
उत्तराखंड

MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील

सहसपुर, डालनवाला और पौंधा में एक साथ कार्रवाई, अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीमों ने सहसपुर, पौंधा और डालनवाला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अवैध और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए कई निर्माणों को सील किया गया।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अवैध निर्माणों की निगरानी तेज

प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित निर्माणकर्ताओं एवं विकासकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

सहसपुर में 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
प्राधिकरण की टीम ने अभिषेक बलूनी, दीपक सैनी एवं अन्य द्वारा नए हाईवे के निकट जाटोवाला, सहसपुर क्षेत्र में लगभग 100 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मौके पर बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के भूमि का अनधिकृत रूप से विकास कर प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग के लिए विकसित की गई सड़कों एवं अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

डालनवाला में दो अवैध निर्माण सील

डालनवाला क्षेत्र में कोरोनेशन अस्पताल के निकट अनुराधा सिंह एवं राजीव यादव द्वारा किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्माण को सील किया गया। इसी क्षेत्र में जगदीश एवं अन्य द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर भी प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्रवाई की।

पौंधा में दो बहुमंजिला निर्माणों पर कार्रवाई

पौंधा क्षेत्र में भी प्राधिकरण द्वारा नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। शुभम गोयल द्वारा फुलसैनी रोड, पौंधा में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए दो अलग-अलग बहुमंजिला निर्माणों को प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया।

संपत्ति खरीदने से पहले वैधानिक स्थिति जांचें नागरिक : MDDA

MDDA ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भूखंड अथवा संपत्ति की खरीद से पहले स्वीकृत ले-आउट, मानचित्र एवं संबंधित अनुमतियों की जांच अवश्य कर लें। अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों अथवा प्लॉटिंग में संपत्ति खरीदने से भविष्य में आर्थिक एवं कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के क्षेत्रीय अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई। MDDA ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : बंशीधर तिवारी

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। अवैध प्लॉटिंग न केवल नियोजित विकास को प्रभावित करती है, बल्कि भविष्य में आम नागरिकों के लिए भी गंभीर समस्याएं पैदा करती है। उन्होंने कहा, “प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग, बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अधिकारियों को ऐसे मामलों को चिह्नित कर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

प्राधिकरण की टीमें लगातार कर रही हैं निगरानी : मोहन सिंह बर्निया

MDDA सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण की विभिन्न टीमों द्वारा अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शिकायतों के साथ-साथ प्राधिकरण स्तर पर चिह्नित किए जा रहे मामलों में भी नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।उन्होंने कहा संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध प्लॉटिंग अथवा निर्माण की जानकारी सामने आते ही नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आम नागरिक किसी भी भूखंड अथवा संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधानिक स्थिति और आवश्यक स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!