Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्ड

नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या

खेल मंत्री ने हिमाद्री आइस रिंक में ‘स्पेशल ओलंपिक भारत नेशनल चैंपियनशिप फिगर एंड स्पीड स्केटिंग’ का किया भव्य उद्घाटन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार विशेष श्रेणी (स्पेशल कैटेगरी) के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें हर संभव मंच प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदेश की नई खेल नीति में इन स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष और ऐतिहासिक प्रावधान शामिल किए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण घोषणा शनिवार को सूबे की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने देहरादून के हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित ‘स्पेशल ओलंपिक भारत नेशनल चैंपियनशिप फिगर एंड स्पीड स्केटिंग’ के भव्य उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए की।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न कोनों से आए विशेष श्रेणी के खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। चैंपियनशिप में लगभग 11 राज्यों से आए 100 से अधिक होनहार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि इन विशेष श्रेणी के बच्चों और खिलाड़ियों के हौसले और जज्बे को सलाम है, जो तमाम विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद खेल के मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरे हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विशेष श्रेणी के खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियां सामान्य खिलाड़ियों की तुलना में कहीं अधिक बड़ी और जटिल होती हैं। शारीरिक और मानसिक बाधाओं को पार कर इस मुकाम तक पहुँचना ही अपने आप में एक बड़ी जीत है। इसलिए, इन खिलाड़ियों को समाज और व्यवस्था से विशेष संरक्षण, अत्याधुनिक सुविधाएं और अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलने की अत्यंत आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर अधिकांश राज्यों की खेल नीतियों में विशेष श्रेणी के बच्चों के लिए अलग से कोई ठोस नीति या प्रावधान शामिल नहीं किए जाते हैं, लेकिन उत्तराखंड अब इस परिपाटी को बदलेगा और एक नई मिसाल पेश करेगा। हमारी नई खेल नीति में इन बच्चों के कल्याण, विशेष ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता के लिए एक मजबूत खाका तैयार किया जा रहा है।

खेल मंत्री ने कहा कि आज हिमाद्री आइस रिंक के मंच पर जो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं, वे केवल इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप तक ही सीमित नहीं रहने वाले हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि यहाँ से जीत का परचम लहराकर यही विशेष खिलाड़ी वर्ष 2029 में होने वाले स्पेशल प्लेयर्स ओलंपिक (Special Olympics World Games) में भी देश और प्रदेश का नाम वैश्विक पटल पर गौरव से रोशन करेंगे। सरकार उनके इस सफर में हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी और उनकी तैयारियों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस गरिमामयी उद्घाटन अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री दीप्ति रावत, इंडियन आइस स्केटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, स्पेशल ओलंपिक भारत के क्षेत्रीय निदेशक डीबीएस रावत, बोर्ड मेंबर राजेश्वर सहित खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, खेल प्रेमी और विभिन्न राज्यों से आए कोच व अभिभावक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!