Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, “सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चौथे चरण के मतदान में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में मतदान किया। बसपा मुखिया 7:00 बजे ही मतदान केन्द्र पहुंची और वोट डाला। मतदान के बाद मायावती ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। मायावती ने लखनऊ के चिल्ड्रन पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल में अपना वोट डालने के बाद कहा कि प्रदेश के सात चरणों के विधानसभा चुनाव में आज चौथे चरण का मतदान चल रहा है। सबसे पहले मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के उत्सव में लोग अपने घरों से जरूर निकले और अपना एक-एक वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के अथक प्रयासों से वोट डालने का अधिकार मिला है इसलिए वोट डालने का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मतदान के बाद मीडिया से कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग समाजवादी पार्टी की कार्यशैली से बहुत दुखी है। यह चुनाव में अपना गुस्सा भी दिखा सकते हैं। मायावती ने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी जो सरकार बनाने का सपना देख रही है, इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। उन्होंने का कि इससे पहले भी जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे अधिक उत्पीडऩ दलितों और पिछड़ों का हुआ हैं। यह पार्टी इनकी भी हितैषी बनने के प्रयास में है

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बसपा को उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीट पर अकेले ही चुनाव लड़ रही है। बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। इस बार तो भाजपा के साथ सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाए। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा।

गृह मंत्री अमित शाह के बीएसपी के अच्छा चुनाव लड़ने के जवाब पर मायावती ने कहा कि यह तो उनकी महानता है जो उन्होंने सच्चाई को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस विधानसभा आम चुनाव में अभी चार चरणों में वोटिंग हो रही है। बसपा को अकेले दलितों का ही नहीं मुसलमानों का ही नहीं बल्कि अति पिछड़े वर्गों सर्व समाज के लोगों का वोट मिल रहा है। इसका जब रिजल्ट आएगा तो वक्त बताएगा तो कौन कितने पानी में है। भारतीय जनता पार्टी और सपा दावा कर रहे हैं, कहीं ऐसा ना हो जाए किन के दावे धरे के धरे न रह जाएं। मुझे पूरा भरोसा है सन 2007 की तरह बहुजन समाज पार्टी सरकार बनाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भले ही मायावती की काफी सराहना की है, लेकिन उन्होंने कहा कि यूपी में तीन चरणों में बसपा को न केवल दलित और मुस्लिम वोट मिले हैं, बल्कि उच्च जाति और पिछड़ी जाति के वोट भी मिल रहे हैं। मैं उसे यह बताना चाहता हूं। मायावती ने कहा कि अमित शाह हमको हल्के में लेने का प्रयास ना करें तो बेहतर है।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भाजपा के 300 को पार करने के दावे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा कि यह तो समय ही बताएगा। लोगों को शायद पता नहीं है कि भाजपा व समाजवादी पार्टी के बजाय बसपा ही विजेता बनेगी। मायावती ने कहा कि यूपी के मतदाताओं ने पहले ही समाजवादी पार्टी को खारिज कर दिया है क्योंकि वह जानते हैं कि जब भी वह पार्टी प्रदेश की सत्ता में आई है, वहां गुंडा राज स्थापित हो गया है।

समाजवादी पार्टी को मुसलमानों को वोट दिए जाने पर मायावती ने कहा के क्षेत्र में जाकर इन चीजों की सच्चाई आप पता कर सकते हैं। मुसलमानों का ज्यादातर यह मानना है कि जिन सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी तैयारी कर रहे थे उन्हें टिकट नहीं दिया। सपा की कार्यशैली से सभी परिचित हैं। इस समय अखिलेश यादव को यह सोचना चाहिए कि वह मेरी फिक्र छोड़ दें। यह सोचे कि यादव समाज का वोट उन्हें मिल रहा है या नहीं मिल रहा है। अखिलेश यादव अगर अंबेडकरवादी होते तो वह हमारे शुरू कराए गए कार्यों और जगहों के नाम अपनी सरकार में ना बदलते। अखिलेश यादव नकली अंबेडकरवादी हैं।

बहुजन समाज पार्टी को पूरी उम्मीद है कि 2007 की तरह हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। सपा सरकार बनाने का सपना देख रही है उनका सपना चकनाचूर होगा। जब जब सपा सरकार सत्ता में रही है पिछड़ों का दलितों का गरीबों का सबसे ज्यादा उत्पीडऩ हुआ है। ब्राह्मण समाज का भी उत्पीडऩ सपा सरकार में ही हुआ है। अखिलेश यादव केवल बयानबाजी यों से ही माहौल बना रहे है। इनके कार्यकर्ताओं का दिमाग अभी से खराब हो गया है। इनकी सरकारों में खूब दंगे हुए। वेस्ट यूपी में मुजफ्फरनगर का दंगा समाजवादी पार्टी की सरकार का उदाहरण है। समाजवादी पार्टी को यूपी की जनता रिजल्ट आने से पहले नकार चुकी है। जनता को यह मालूम है कि सपा सरकार का मतलब है गुंडाराज और माफिया राज। समाजवादी पार्टी के मुखिया का चेहरा उतरा हुआ है वह यह बता रहा है कि उनकी पार्टी के लोग और वह दुखी हैं। समाजवादी पार्टी के लोग जहां जा रहे हैं वहां लोग उनके खिलाफ हैं। मैंने देखा किस जगह उनके हेलीकॉप्टर को लोगों ने घेर लिया। एजेंसी वाले लोग जो सर्वे दिखा रहे हैं। मीडिया जो दिखा रही है वह 2007 में भी ऐसे ही दिखा रहे थे लेकिन जब रिजल्ट आए तो बीएसपी नंबर वन थी। इस बार भी नतीजों के बाद रिजल्ट बसपा के पक्ष में जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!