Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देहरादून ने सर्दियों में बढ़ते हार्ट अटैक के प्रति किया जागरुक

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 दिसंबर 2024, सहारनपुर। सर्दियों में बढ़ते हार्ट अटैक के खतरे को देखते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने सहारनपुर के प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. पुनीश सदाना ने सर्दियों में हार्ट अटैक होने के कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी।

हृदय रोगियों के लिए सर्दियों का मौसम परेशानियाँ लेकर आता है, ठंड में हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि ठंड के मौसम में नसें ज्यादा सिकुड़ जाती हैं, नसों को गर्म और एक्टिव करने के लिए ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है जिससे हार्ट पर दवाब पड़ता है और मरीज का ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के हृदय रोग विभाग के डायरेक्टर डॉ. पुनीश सदाना ने बताया कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दिल के मरीज को समय रहते मेडिकल सहायता मिले, क्योंकि हार्ट अटैक आने पर तुरंत उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को हार्ट अटैक से लक्षणों का पता ही नहीं होता है, ऐसे में लोगों को इसके बारे में जागरुक होना चाहिए और छोटा सा छोटा लक्षण दिखने पर तुरंत कॉर्डियोलॉजिस्ट से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज के सीने में मध्य या बायीं ओर दर्द या बेचैनी हो, जो कुछ मिनटों से अधिक समय तक रहती है, गर्दन, पीठ, एक या दोनों हाथ या कंधों में दर्द या बेचैनी हो, चक्कर या बेहोशी महसूस हो, मतली या उल्टी महसूस हो, ठंडा पसीना आए, साँस लेने में कठिनाई हो और बेवजह थकान महसूस हो, ब्लड़ प्रेशर बढ़ जाए तो बिना देर किए अस्पताल जाना चाहिए।

इसके अलावा, डॉ. पुनीश सदाना ने उन कारणों के बारे में भी बताया, जिनकी वजह से सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि सोते समय शरीर की गतिविधियाँ धीरे हो जाती हैं। बीपी और शुगर का लेवल भी कम होता है। लेकिन उठने से पहले ही शरीर का ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम उसे सामान्य स्तर पर लाने का काम करता है। यह सिस्टम हर मौसम में काम करता है। लेकिन ठंड के दिनों में इसके लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे जिन्हें हार्ट की बीमारी है, उनमें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

सर्दियों में हार्ट फेलियर और कार्डियोवैस्कुलर की बीमारी इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि सर्दियों में तेल व मसालेदार खाना ज्यादा खाया जाता है, जिससे कोलेस्ट्रोल बढ़ने की संभावना होती है और कोलेस्ट्रोल बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। हृदय रोगी अपनी लाइफस्टाइल व खान-पान में बदलाव, दवाइयाँ र अन्य उपचारों से अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए स्वस्थ और संतुलित आहार लेना, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना, नियमित रूप से व्यायाम करना, धूम्रपान से बचना और रक्त कोलेस्ट्रॉल और शूगर स्तर को नियंत्रित करना जरूरी है।

हृदय रोगियों को सुबह-सुबह जब मौसम बहुत ठंडा हो, बाहर सैर करने से बचना चाहिए, वह धूप आने के बाद वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा पानी नहीं पियें क्योंकि हार्ट शरीर में मौजूद खून के साथ लिक्विड को पम्प करने का भी काम करता है। हृदय रोगियों का दिल वैसे भी पम्प करने में ज्यादा मेहनत करता है। ऐसे में अगर आप बहुत ज्यादा पानी पी लेंगे तो हार्ट को पम्पिंग में और भी मेहनत करनी पड़ेगी और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाएगा। पानी कितना और कब पीना है इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, साथ ही, संतुलित आहार लेना और नमक, तेल और मसालेदार भोजन कम करना चाहिए, इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना कम होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!