Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने हरिद्वार में की कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत

  • टीकाकरण अभियान की सुविधा हरिद्वार में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में स्थापित की गई है और इसका उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक ने किया।

[highlight]“टीकाकरण ही एकमात्र तरीका है जिसके माध्यम से हम कोविड के खिलाफ इस लड़ाई को जीत सकते हैं। आइए हम सब एक साथ आयें, टीका लगवायें और कोविड मुक्त भारत का हिस्सा बनें।” : डॉ० संदीप सिंह तंवर[/highlight]

[box type=”shadow” ]

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून, 2021, शनिवार, हरिद्वार। कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने और अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के अपने मिशन को प्राप्त करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने आज हरिद्वार में अपना कोविड -19 टीकाकरण अभियान शुरू किया। यह केंद्र जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में स्थापित किया गया है और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मदन कौशिक ने इसका उद्घाटन किया। आयोजन स्थल को सुरक्षित रखने और टीकाकरण के लिए यहां आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां सभी सावधानी बरत जा रही है।

इस केंद्र को शुरू करने की आवश्यकता पर बात करते हुए, उपाध्यक्ष (ऑपरेशन्स) और यूनिट हेड डॉ० संदीप सिंह तंवर ने कहा, “कोविड-19 की दूसरी लहर ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और हम इसके खिलाफ ठोस और सुनियोजित तरीके से लड़ रहे हैं। हम सभी को एक साथ आने की जरूरत है ताकि हम महामारी को पीछे छोड़ सकें और इस कठिन समय में हम सब मिलकर जो सबसे अच्छा योगदान दे सकते हैं, वह है सभी को जल्द से जल्द टीकाकरण कराना। इस अभियान के साथ, (और आने वाले समय में) हम टीकाकरण में अपना सर्वश्रेष्ठ करने की योजना बना रहे हैं ताकि हम लोगों को तेजी से प्रतिरक्षित कर सकें। हमारा लक्ष्य पूरे अभियान के दौरान प्रतिदिन 500 से अधिक लोगों को टीकाकरण करना है जो एक महीने तक चलेगा। हम लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि हम अपने देश को कोविड मुक्त बनाने के अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकें।”

इस सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक लोगों को कोविन पोर्टल www.cowingov.in पर अपॉइंटमेंट लेने की आवश्यकता होगी। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 780 रुपये प्रति डोज की कीमत पर कोविशील्ड वैक्सीन का प्रबंध करेगा और भारत सरकार द्वारा निर्धारित सभी कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करेगा। टीके केवल प्रोफेशनल चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा लगाए जाएंगे।

सभी को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, डॉ० तंवर ने कहा, “टीकाकरण ही एकमात्र तरीका है जिसके माध्यम से हम कोविड के खिलाफ इस लड़ाई को जीत सकते हैं। आइए हम सब एक साथ आयें, टीका लगवायें और कोविड मुक्त भारत का हिस्सा बनें।”

200 से अधिक बेड वाला मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में हमेशा सबसे आगे रहा है। 63 आईसीयू बेड, 67 क्रिटिकल केयर बेड और 24 एचडीयू बेड से लैस, यह 25 विशेषज्ञ क्षेत्रों में एकीकृत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है। रोगी की चुनौतियों का सामना करने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए, मैक्स हॉस्पिटल देहरादून आज आने वाले प्रत्येक रोगी को अच्छी तरह से और समग्र देखभाल प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!