Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

गुरुद्वारा श्री दु:ख निवारण साहिब नेहरू कॉलोनी के तत्वधान में श्रद्धापूर्वक मनाया गया ‘गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस’

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2022, शुक्रवार, देहरादून। गुरुद्वारा श्री दु:ख निवारण साहिब नेहरू कॉलोनी के तत्वधान में श्रद्धा पूर्वक गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस मनाया गया। शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव साहिब जी का शहीदी दिवस मनाते हुए, प्रातः भाई गगनदीप सिंह करनाल वाले जी हजूरी रागी जत्थे ने श्री गुरु अर्जुन देव जी के इतिहास का वर्णन एवं शब्द कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

पिछले 40 दिन से श्री सुखमणी साहिब जी के निरंतर चले आ रहे पाठों की लड़ी एवम् श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहिज पाठ जी का भोग डाला गया।। इस उपलक्ष पर स्त्री सत्संग सभा की सभी सदस्यों को गुरुद्वारा प्रबंध समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। स्त्री सत्संग की अध्यक्षा सूबेदारनी जतिंदर कौर जी को प्रबंध समिति के अध्यक्ष, अरविंद सिंह रात्रा एवं महासचिव सरदार रंजीत सिंह जी एवम् मौजूद सभी सदस्यों के द्वारा गुरु महाराज का सरोपा देकर सम्मानित किया। हेड ग्रंथि भाई गुरु सेवक सिंह जी ने गुरु अर्जुन देव जी के शहादत के इतिहास से संगत को स्मरण कराया। उन्होंने बताया जपेयो जिन अर्जुन देव गुरु फिर संकट जोन गर्भ ना आयो, गुरु अर्जन देव जी की उपमा महान है। गुरु अर्जन देव जी परमात्मा का स्वरुप है। गुरु साहिब जी का स्मरण करने से जीवन से दु:ख-संकट दूर होते हैं, जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम की समाप्ति के पूर्व गुरु महाराज के आगे सरबत के भले की अरदास की गई व हुक्मनामा लिया गया, उपरांत संगतों ने मीठे जल व हलवा, छोले कुलचे लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।

मंच का संचालन महासचिव सरदार रंजीत सिंह के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर देहरादून शहर के महापौर मा० सुनील उनियाल गामा वा राजपुर विधायक खजान दास व कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और सरदार रमनप्रीत मोदी गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाने एवं संगतो का आशीर्वाद लेने गुरुद्वारा साहब आए।
इस अवसर पर पर गुरु महाराज के चरणों पर सेवा करने वाछबील का वितरण करने के लिए सरदार बलदीप सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह, सरदार छत्रपाल सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार अमरपाल सिंह, गगनदीप साहनी, राजीव टोडी आदि उपस्थित रहे।
इस इस अवसर पर मातृशक्ति का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!