Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन-सैलाब, हर हर किसी की आँखें हुई नम

आकाश ज्ञान वाटिक, 28 नवम्बर 2020, शनिवार। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्वयं को देश के लिए बलिदान करने वाले गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास उडियारी पहुँचा। बेटे का पार्थिव शरीर देख माँ बेसुध हो गई। जांबाज बेटे की अंतिम यात्रा में आँखों में आँसू लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। वीर सपूत स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा पैतृक श्मशान घाट के लिए रवाना हो गई है। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे। इससे पहले बलिदानी के पार्थिव शरीर के घर पहुँचते ही ग्रामीणों के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विदित रहे कि गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकतें दिखाते हुए पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे दिगवार और केरन सेक्टर में गोलाबारी की थी। इस दौरान 16 गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार स्वतंत्र सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान वे शहीद हो गए।

स्वतंत्र सिंह के बलिदान की खबर सेना ने उनके परिवार को दी, जिसके बाद घर में कोलाहल मच गया। शुक्रवार शाम उनका पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के मुख्यालय लैंसडौन में लाया गया, जिसके बाद आज उनके घर पहुंचा। यहां आँखों में आँसू और गुस्सा लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!