Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, ११ मार्च, २०२० (बुधवार)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभअवसर पर मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा आज गाँधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री संगठन एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज महिलायें पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। वह किसी भी कार्य में पीछे नहीं हैं तथा हर क्षेत्र में पुरुष को बराबर समर्थन के साथ कार्य कर रही हैं। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास आईसीडीएस उत्तराखंड की निदेशक झरना कमठान ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हमारा देश और हमारे समाज के लोगों का जिस तरह से महिलाओं के प्रति विचार बदले हुए हैं, उसे देख कर ऐसा लगता है कि हम लोगों ने जो सपना देखा था वह आज पूरा हो रहा है।

इस सुअवसर पर देहरादून नगर निगम के मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज में महिलाओं को सशक्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा अनेक नीतियों का निर्माण और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

[box type=”shadow” ]“आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े धूमधाम से मना रहा है। देश भर में अनेकों कार्यक्रम हुए हैं। उन्होंने एक साल पहले हुए एयर स्ट्राइक की बधाई देते हुए कहा कि उस टीम में स्कोडन लीडर मिंटी अग्रवाल जैसी भारत की बहादुर बेटियां भी शामिल थी, जिन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था।”…………………… सचिन जैन, चेयरपर्सन, मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन[/box]

[box type=”shadow” ]

इको ग्लोबल स्कूल की निदेशक श्री अमृत बरेट एवं समाजसेवी रामा गोयल द्वारा समाज के हर छेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें श्रीमती निशा महेन, डॉक्टर जसलीन कालरा शर्मा, मीनाक्षी गोयल अग्रवाल, डॉक्टर रीना वर्मा, मीनाक्षी ज्वांठा, मीनू गोयल चौधरी, मोना कॉल, श्रद्धा राणा, मंजू जैन, डॉक्टर विनीता बनर्जी, डॉक्टर योगिता डोभाल, डॉक्टर रमन प्रीत कौर, प्रिया गुलाटी, डॉक्टर सुमिता प्रभाकर, शिवानी कौशिक गुप्ता, मीना नेगी, मधु भट्ट, सरिता कोहली, सोनिया बालियान, मंजू कटारिया, कविता लोहानी, श्रीमती कुमकुम जैन, संगीता जैन, अरुणा चावला, सोनल वर्मा, शिखा थापा मेघा आदि महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवम प्रशंसनीय पत्र से सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।[/box]

[highlight]मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने सभी आए हुए सम्मानित व्यक्तियों का धन्यवाद किया और समाज में बढ़-चढ़कर कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया।[/highlight]

इस अवसर पर श्रीमती बीना जैन, मेजर नम्रता राठौर सहित 25 महिलाओं और एनसीसी की 20 छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कुलदीप विनायक गीता वर्मा, रेखा निगम, विशंभर नाथ बजाज, राहुल चौहान, डॉक्टर पीके गोयल, सचिन गुप्ता, डॉक्टर संजीव जैन, महेंद्र जैन, संदीप जैन, पूर्णिमा जैन, मोनिका जैन, रीटा जैन, रीटा कोहली आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!